{"_id":"56e80aa54f1c1bdb398b4568","slug":"leopard-attack-on-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगनगर में दिनदहाड़े तेंदुए ने किया बच्चे पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगनगर में दिनदहाड़े तेंदुए ने किया बच्चे पर हमला
मंडी।
Updated Tue, 15 Mar 2016 06:52 PM IST
विज्ञापन
बाघ
- फोटो : अमर उजाला
शहर के रामनगर में मंगलवार को दिनदहाड़े तेंदुए ने घर के पास में खेल रहे एक बच्चे पर हमला कर दिया। तेंदुए के पंजे से बच्चा आंशिक रूप घायल हुआ है। वहां मौजूद अन्य बच्चों के शोर बचाने पर तेंदुआ मौके से भाग निकला। तेंदुए के हमले से रामनगर के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। जोनल अस्पताल मंडी में प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार को रामनगर वार्ड में एफसीआई गोदाम के पास छोटे से मैदान में कुछ बच्चे खेल रहे थे। करीब साढ़े बारह बजे झाडिय़ों में छिपे तेंदुए ने बच्चों पर अचानक हमला कर दिया। बच्चों के शोर और चिल्लाने की आवाज सुन कर आसपास के घर वाले बाहर निकले।
विज्ञापन
जैसे ही लोग घरों से बाहर निकले तो तेंदुआ वहां से भाग निकला। तेंदुए के हमले से रामनगर निवासी राजीव कुमार का पांच साल का बेटा ओशम आंशिक रूप से घायल हो गया। बच्चे की टांग पर काफी गहरा जख्म हुआ है और उसके चेहरे पर भी खरोंचे आई हैं। डाक्टरों ने बच्चे को उपचार के बाद घर भेज दिया है। रामनगर वार्ड के लोगों में तेंदुए के हमले से दशहत का माहौल है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन दिन पहले भी यहां पर तेंदुए को खुलेआम घुमते हुए देखा गया था और इसकी सूचना लोगों ने वन विभाग को भी दी थी। लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाही नहीं की। लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी है। पुलिस ने भी मौके पर आकर स्थिति का जायजा लेने के बाद कार्रवाही शुरू कर दी है। सिटी चौकी प्रभारी रामलाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि राजीव कुमार की ओर से तेंदुए के हमले की शिकायत दर्ज करवाई गई है।