{"_id":"669ba26c92652eeebc0785fd","slug":"law-and-order-has-broken-down-in-the-state-rakesh-mandi-news-c-90-1-ssml1045-131374-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में चरमराई कानून व्यवस्था : राकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में चरमराई कानून व्यवस्था : राकेश
Sun, 21 Jul 2024 05:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 21 Jul 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
राकेश जम्वाल
सुंदरनगर (मंडी)। मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर जोगिंद्रनगर के ऐहजू के समीप दिनदहाड़े कॉलेज छात्रा से छीनाझपटी मामले में प्रदेश भाजपा के प्रमुख प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप जड़े हैं। राकेश जम्वाल ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार बनी है, कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।
उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े सरेआम हत्याएं, चोरी की वारदात और महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। बिलासपुर में कोर्ट परिसर में गोलीकांड होना, चंबा जिला में युवक के टुकड़े-टुकड़े कर शव को बोरी में डालकर नाले में फेंक देने जैसी घटनाओं से प्रतीत होता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। सरकार इन घटनाओं को रोकने के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठा सकी।
राकेश जम्वाल ने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज, माफिया राज और चिट्टा राज सरेआम चल रहा है। आम जनता सहित छात्रों का सड़कों पर चलना मुश्किल हो चुका है। हिमाचल प्रदेश एक शांतिप्रिय राज्य है प्रदेश में इस तरह की घटनाएं देखने को नहीं मिलती थी, लेकिन पिछले डेढ़ वर्षों में लगातार इस तरह की घटनाएं बढ़ी है। उन्होंने ऐहजू में हुई घटना में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।