फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Law and order destroyed due to the names of the government: Nihal

सरकार की नामाकियों से कानून-व्यवस्था ध्वस्त : निहाल

Sun, 23 Mar 2025 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Law and order destroyed due to the names of the government: Nihal
मंडी। भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता सत्ता के नशे में चूर हैं। सुक्खू सरकार की नाकामियों से कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। यह सरकार भ्रष्टाचार और घोटालों में डूबी है। मुख्यमंत्री सुक्खू की अधिकारियों समेत किसी भी मामले में पकड़ नहीं है।
विज्ञापन

मंडी से जारी बयान में जिला अध्यक्ष निहाल ने कहा कि हाल ही में मंडी में एसडीएम सदर पर खनन माफिया ने हमला कर दिया था। अब गोलीकांड हो गया, लेकिन सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। अधिकारी विमल नेगी के परिजनों को प्रदेश सरकार की जांच एजेंसियों पर भरोसा नहीं है तो सीबीआई जांच होनी चाहिए, लेकिन निष्पक्ष जांच एजेंसी से जांच करवाने से कांग्रेस सरकार कतरा रही है। भाजपा ने इस मामले को सदन में भी उठाया है। गुड़िया कांड में सीबीआई जांच करवाई गई तो आज बड़े अधिकारी जेल में हैं।
विज्ञापन

कहा कि आज हिमाचल में यूपी और बिहार जैसी घटनाएं पेश आ रही हैं। यह चिंताजनक हो गया है। कानून-व्यवस्था को लेकर पुख्ता कदम उठाने की जरूरत है। कहा कि भाजपा प्रदेश में फैली अराजकता के कारण 27 मार्च को शिमला में धरना-प्रदर्शन कर रही है। मंडी से भी कार्यकर्ता सुक्खू सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ धरने में शामिल होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed