{"_id":"67a4fe995ab33a3a08049a43","slug":"lathi-community-angry-over-the-controversial-statement-of-sarva-devta-committee-head-mandi-news-c-399-1-sml1012-259071-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सर्व देवता कमेटी प्रधान के विवादास्पद बयान पर लाठी समाज तल्ख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सर्व देवता कमेटी प्रधान के विवादास्पद बयान पर लाठी समाज तल्ख
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव से ठीक पहले बड़ा देव कमरुनाग की पूजा करने वाले लाठी समाज पर सर्व देवता कमेटी के अध्यक्ष की ओर से एक विवादास्पद बयान पर विवाद गहरा गया है। उनके बयान पर लाठी समाज के दो लोगों ने सर्व देवता कमेटी मंडी के प्रधान के खिलाफ गोहर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
लाठी समुदाय के भगार निवासी खेम सिंह और छांगू राम ने पुलिस में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि बीते दो फरवरी को शिवपाल शर्मा ने एक निजी यू ट्यूब चैनल पर दिए साक्षात्कार में बड़ादेव कमरुनाग की पूजा करने वाले लाठी समाज के लोगों पर विवादास्पद बयान दिया है। खेम सिंह और छांगू ने आरोप लगाया है कि देव समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले व्यक्ति की ओर से संपूर्ण लाठी समाज के लिए घोर अपमान की बात है।
मामले को लेकर लाठी समाज ने शुक्रवार को धंग्यारा गलु में बैठक रखी है। इसमें मामले को लेकर लाठी समाज के लोग आगामी निर्णय लेंगे। देवता के गूर देवी सिंह ने कहा है कि सर्व देवता सेवा कमेटी के प्रधान की ओर से दिया गया बयान निंदनीय है। पूर्व गूर गुरदेव ने कहा है कि शिवपाल शर्मा स्पष्टीकरण दें अन्यथा खामियाजा भुगतने को तैयार रहें।
विज्ञापन
वहीं, सर्व देवता सेवा समिति के अध्यक्ष शिवपाल शर्मा ने बताया कि चर्चा के दौरान प्राचीन समय की बात चल रही थी। उस दौरान अनायास अगर लाठी समाज के बारे कोई बयान निकल गया है तो इसके लिए खेद है। उनका लाठी समाज को ठेस पहुंचना मंशा नहीं है।
जो शिकायत लाठी समाज के दो लोगों ने दी है उस पर मुकदमा नहीं बनता है। शिकायतकर्ताओं को न्यायालय और पंचायत में अपनी शिकायत दर्ज करने को लेकर अवगत करवा दिया गया है।
-देव राज, एसएचओ गोहर।
-- -- -
बॉक्स
कौन है लाठी
लाठी बड़ा देव कमरूनाग को पूजने वाले लोगों का एक समुदाय है। जो सदियों से बड़ा देव कमरूनाग की पूजा करते आए हैं। इस समाज से ही देव कमरूनाग का गूर चुना जाता है। लाठी समाज के लोग देवता के गूर बनते हैं और यह परंपरा निरन्तर चली हुई है। देवता कमरूनाग भी लाठी समाज के अलावा किसी अन्य को अपना गूर नहीं मानते हैं।