{"_id":"6a85af32fdcb3ffa2207ae60","slug":"last-chance-for-admission-to-iti-paplog-apply-by-august-21-mandi-news-c-90-1-ssml1024-209647-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आईटीआई पपलोग में दाखिले का अंतिम मौका, 21 अगस्त तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आईटीआई पपलोग में दाखिले का अंतिम मौका, 21 अगस्त तक करें आवेदन
विज्ञापन
विभिन्न ट्रेडों में रिक्त सीटों पर प्रवेश का अवसर
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पपलोग में सत्र 2026-27 के लिए दाखिले की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। संस्थान में विभिन्न ट्रेडों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 21 अगस्त 2026 अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। ऐसे में प्रवेश लेने के इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों के पास दाखिला प्रक्रिया पूरी करने के लिए अब सीमित समय बचा है।
आईटीआई पपलोग की प्रधानाचार्य लता देवी ने कहा कि तकनीकी शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवा विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार हासिल करने के साथ-साथ स्वरोजगार की दिशा में भी आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने पात्र युवाओं से उपलब्ध अवसर का लाभ उठाने और निर्धारित समय के भीतर प्रवेश सुनिश्चित करने का आग्रह किया। आईटीआई पपलोग में इस समय विभिन्न व्यावसायिक ट्रेडों में रिक्त सीटें उपलब्ध हैं। इनमें फिटर, प्लंबर, वेल्डर, इलेक्ट्रॉनिक मेकेनिक, ड्रेस मेकिंग, कॉस्मेटोलॉजी (ब्यूटीशियन) और एसओटी (एम्ब्रॉयडरी) ट्रेड शामिल हैं। इन ट्रेडों में प्रशिक्षण लेकर अभ्यर्थी संबंधित क्षेत्रों में तकनीकी और व्यावसायिक कौशल हासिल कर सकते हैं। प्रशिक्षण के बाद निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर तलाशने के साथ ही अपनी दक्षता के आधार पर स्वरोजगार भी शुरू किया जा सकता है।प्रवेश के इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों को 21 अगस्त तक आईटीआई पपलोग परिसर में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर दाखिला प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उन्हें अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेज लाने होंगे। संस्थान प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।