{"_id":"6aac331eeeb8b4d5150b2efb","slug":"landslide-at-kukdiglu-on-the-chailchowk-tattapani-road-traffic-halted-for-three-hours-mandi-news-c-90-1-mnd1023-213735-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चैलचौक-तत्तापानी मार्ग पर कुकड़ीगलू में भूस्खलन, तीन घंटे रुकी आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चैलचौक-तत्तापानी मार्ग पर कुकड़ीगलू में भूस्खलन, तीन घंटे रुकी आवाजाही
विज्ञापन
करसोग-शिमला सड़क मार्ग पर चार कुफरी में भी भूस्खलन, दो घंटे थमे रहे वाहनों के पहिये
डिजिटल पर न चलाएं...
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर/करसोग (मंडी)। चैलचौक-तत्तापानी सड़क मार्ग पर कुकड़ीगलू-जटनाल के पास वीरवार सुबह भारी बारिश के कारण भूस्खलन हो गया। इससे करीब तीन घंटे तक बड़े वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। पहाड़ी से सड़क पर भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिरने के कारण बसों और अन्य बड़े वाहनों का गुजरना मुश्किल हो गया। हालांकि, छोटे वाहन किसी तरह निकलते रहे।
भूस्खलन की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीन मौके पर भेजी। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सड़क से मलबा हटाकर यातायात बहाल किया गया। इसके बाद मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। सड़क बंद रहने का असर हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडी की मंडी-माहूंनाग बस सेवा पर भी पड़ा। बस के रास्ते में फंसने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क खुलने का इंतजार करने के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में भी देरी हुई। बस परिचालक लक्ष्मीकांत ने बताया कि करीब तीन घंटे बाद मार्ग बहाल हो पाया।
इधर, करसोग-शिमला मुख्य सड़क मार्ग पर चारकुफरी के पास भी बारिश के कारण सड़क पर मलबा आने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। यहां एक एचआरटीसी बस मलबे में फंस गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन
बॉक्स
बस रूट हुआ था प्रभावित
क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम मंडी पीयूष शर्मा ने बताया कि कुकड़ीगलू-जटनाल के पास भूस्खलन के कारण बस रूट प्रभावित हुआ था। सड़क बहाल होने के बाद बस को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।