फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Land subsidence in Galu Panchayat has put four residential houses at risk.

Mandi News: गलू पंचायत में जमीन धंसने से खतरे की जद में आए चार रिहायशी मकान

Sun, 13 Sep 2026 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Land subsidence in Galu Panchayat has put four residential houses at risk.
गलू पंचायत के पट्ट व मनूल गांव के समीप जमीन धंसने से सहमे लोगों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण करत
यातायात ठप, ग्रामीणों में दहशत, पट्ट और मनूल गांव में बारिश से बना खतरा
विज्ञापन

प्रभावित परिवार सुरक्षित स्थानों में शिफ्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। गलू पंचायत में जमीन धंसने से चार रिहायशी मकान खतरे की जद में आ गए हैं। सड़क का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो जाने से पट्ट व मनूल गांव में यातायात ठप होने से दोनों गांवों का संपर्क कट गया है। शहर के नजदीकी ग्रामीण क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से पैदा हुए खतरे से ग्रामीणों में दहशत है। प्रशासन ने घटनास्थल का निरीक्षण कर एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर व माकपा नेता कुशाल भारद्वाज ने प्रभावित परिवारों और गलू पंचायत के लोगों के साथ हालात का जायजा लिया है। गलू पंचायत की पूर्व प्रधान सुनीता ने बताया कि मानसून सीजन में बारिश से पट्ट व मनूल गांव के समीप तीन से चार फीट तक जमीन धंसने से वाहनों की आवाजाही ठप है।
घटनास्थल के करीब चांद राम के रिहायशी मकान के अलावा, गुरी सिंह, रतन समेत अन्य लोगों के मकानों को खतरा पैदा हो गया है। गलू पंचायत की प्रधान नीलम ने बताया कि अगर समय रहते राहत व बचाव कार्य पूरे न किए तो तेज बारिश से जमीन का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर रिहायशी इलाकों को नुकसान पहुंचा सकता है।
विज्ञापन

बाॅक्स
गलू पंचायत में जमीन धंसने से वाहनों की आवाजाही ठप होने का मामला मेरे ध्यान में है। लोक निर्माण विभाग को क्षतिग्रस्त सड़क को जल्द सुधार कर यातायात बहाल करने के निर्देश जारी किए हैं। पट्ट व मनूल गांव के समीप जमीन धंसने से दरारें देखी गई है लेकिन किसी भी बड़े खतरे की संभावना नहीं है। प्रशासन की टीमें हालात पर नजर बनाए हुए हैं। - मनीश चौधरी, एसडीएम जोगिंद्रनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed