बड़ाभंगाल में भूस्खलन से पंचायत सहायक की मौत, एक लापता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरोट (मंडी)। जिला कांगड़ा के अति दुर्गम क्षेत्र बड़ाभंगाल में सोमवार को भूस्खलन होने से बैजनाथ ब्लाक में कार्यरत तकनीकी सहायक की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है। मौके पर रेस्क्यू टीम भेजने के लिए प्रशासन ने चौपर की व्यवस्था कर दी है। मौसम साफ रहा तो बुधवार सुबह चौपर से रेस्क्यू टीम बड़ाभंगाल पहुंचेगी। जिसके बाद ही मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा। भंगाल से दो किलोमीटर दूर बड़ाभंगाल-चंबा पैदल रास्ते में सोमवार शाम को भारी भूस्खलन होने से बैजनाथ ब्लाक के तकनीकी सहायक प्रकाश (27) की मौत हो गई। जब एक व्यक्ति भूस्खलन की चपेट में आने से लापता है।
जबकि जिला कांगड़ा प्रशासन उसी दिन से रेस्क्यू टीमों को भेजने में लगा है। बड़ाभंगाल पंचायत के उप प्रधान परसराम ने बताया कि बड़ा भंगाल गांव के जिया लाल, चंदिया राम, जगत राम, सोनीपत, राम चंद, राजकुमार से सेटेलाइट फोन से बात हुई तो उन्होंने कहा कि हम सभी गांव वालों ने कड़ी मशक्कत से घटना स्थल से प्रकाश का शव निकाला है। उप प्रधान ने कहा कि जिस पैदल रास्ते में भूस्खलन हुआ है। वहां कांगड़ा प्रशासन, एसडीएम बैजनाथ से रास्ता बनाने और बड़ाभंगाल के लोगों को हेलिकॉप्टर की सुविधा मांगी थी। लेकिन इस पर कोई गौर नहीं किया गया।
एसडीएम बैजनाथ सुनैना शर्मा ने बताया कि रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजने के लिए चौपर की व्यवस्था की गई है। मौसम साफ रहा तो बुधवार को चौपर से प्रशासन, पुलिस और डाक्टरों को भेजा जाएगा। मुल्थान से बड़ाभंगाल के लिए बुधवार सुबह मुल्थान से रेस्क्यू टीम पैदल रास्ते से बड़ाभंगाल भेजी जा रही है।