फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Lali wrestler of Phagwara won big prize

Mandi News: फगवाड़ा के लाली पहलवान ने जीती बड़ी माली

Mon, 07 Jul 2025 03:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 03:48 PM IST
विज्ञापन
Lali wrestler of Phagwara won big prize
मां हाटेश्वरी हटगढ़ के लिए समर्पित मेले में करवाई कुश्ती प्रतियोगिता
विज्ञापन

छोटी माली में दियारगी के विजय पहलवान रहे विजेता
.......................
संवाद न्यूज एजेंसी
बग्गी (मंडी)। हटगढ़ में मां हाटेश्वरी के लिए समर्पित चार दिवसीय मेला सोमवार को संपन्न हो गया। मेले में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया। कुश्ती प्रतियोगिता की बड़ी माली फगवाड़ा के लाली पहलवान ने जीती।
उन्होंने धवाल के हिमाचल केसरी से सम्मानित मुकेश पहलवान को हराया। प्रतियोगिता की छोटी माली दियारगी के विजय पहलवान ने जीती। उन्होंने सुंदरनगर के नामी पहलवान सिद्धार्थ राव को मात दी। कुश्ती प्रतियोगिता में सहकारी बैंक के निदेशक लाल सिंह कौशल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने बड़ी माली के विजेता पहलवान को गुर्ज के साथ 31,000 रुपये जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाले पहलवान को ट्रॉफी के साथ 25,000 की राशि देकर सम्मानित किया। छोटी माली के विजेता पहलवान को गुर्ज के साथ 21,000 तथा उपविजेता पहलवान को ट्रॉफी के साथ 15,000 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर हाटेश्वरी माता मंदिर कमेटी के प्रधान नंदलाल ठाकुर, कृष्ण चंद कौशल, यादविंदर कौशल, शिवराम कौशल, राज कपूर, अमर सिंह, रमेश यादव आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed