{"_id":"bbe7feb6d52de449543393ab32c70ed1","slug":"lady-committed-sucide-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर निगलकर आत्महत्या का प्रयास, पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर निगलकर आत्महत्या का प्रयास, पति गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो सरकाघाट (मंडी)।
Updated Thu, 28 Jan 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि दंपति की शादी को 12 वर्ष हो गए हैं। शादी के तीन-चार वर्षों तक सब ठीक चलता रहा है, लेकिन उसके बाद उसका भाई अपनी पत्नी के साथ लगातार मारपीट करता था। बुधवार रात लगभग साढे़ आठ बजे आरोपी के घर से चिल्लाने की आवाजें आईं। वह मौके पर पहुंचा तो पाया कि उसका भाई अपनी पत्नी को बेरहमी से पीट रहा था।
शिकायतकर्ता ने भाई के चंगुल से भाभी को बचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद शिकायतकर्ता वापस घर आ गया। इसी बीच प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने पुलिस के पहुंचने से पहले किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला की हालत बिगड़ गई। जिसे पुलिस नागरिक अस्पताल सरकाघाट उपचार के लिए ले आई।
विज्ञापन
यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने महिला को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस बयान में शिकायतकर्ता और पीड़ित महिला के देवर ने कहा कि उसकी भाभी ने भाई की मारपीट से तंग आकर ही जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या करने की कोशिश की है। इधर, डीएसपी सरकाघाट संजीव भाटिया ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।
विज्ञापन