{"_id":"671a560071fed05ff2044154","slug":"laborer-dies-after-being-hit-by-jeep-mandi-news-c-90-1-mrt1064-138700-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जीप की चपेट में आने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जीप की चपेट में आने से मजदूर की मौत
Fri, 25 Oct 2024 07:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Fri, 25 Oct 2024 07:41 AM IST
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। पुलिस थाना धर्मपुर के तहत धवाली पंचायत में सड़क पर कंकरीट डालते समय एक प्रवासी मजदूर की जीप के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सिकंदर यादव के रूप में हुई है। मृतक बिहार राज्य के जिला खगाड़िया तहसील अलौली का रहने वाला है। मृतक के साथी मजदूर राम चंद्र पुत्र विंदेश सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वे सभी लौंगणी पंचायत में रहते हैं और मजदूरी का कार्य करते हैं।
वीरवार को सड़क पर कंकरीट डालने का कार्य कर रहे थे। इस दौरान साथी मजदूर सिकंदर यादव साथ में बीड़ पर बैठकर आराम कर रहा था। इसी दौरान देश राज जीप में रेत बजरी लेकर आया और सड़क तंग होने के कारण जीप को बैक कर रहा था। इसी बीच अचानक सिकंदर जीप के पीछे आ गिरा और कंडक्टर साइड के टायर की चपेट में आ गया। इससे वह घायल हो गया। जीप चालक ने तुरंत उसे धर्मपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। धर्मपुर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है। संवाद