{"_id":"66d6ff34f7d35b1fce06c3ff","slug":"lab-technician-union-protested-against-separation-of-directorate-cadre-mandi-news-c-90-1-ssml1025-134849-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: लैब तकनीशियन संघ ने निदेशालय कैडर अलग करने पर किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: लैब तकनीशियन संघ ने निदेशालय कैडर अलग करने पर किया विरोध
Wed, 04 Sep 2024 05:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 04 Sep 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
मंडी। अखिल भारतीय स्वास्थ्य विभाग लैब तकनीशियन संघ मंडी जिला इकाई ने स्वास्थ्य निदेशालय और चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के कैडर को अलग करने के फैसले पर आपत्ति जताई है। संघ के जिला प्रधान अमरजीत शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य निदेशालय और चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के कैडर को अलग करना कर्मचारियों के हित में नहीं है।
संघ ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल और स्वास्थ्य सचिव से आग्रह किया है कि यदि कैडर को अलग करना आवश्यक है, तो पहले दोनों कैडरों के नियम स्पष्ट किए जाएं और कर्मचारियों के हित सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को पदोन्नति के अधिक अवसर मिलना चाहिए और लैब तकनीशियनों की समयबद्ध पदोन्नति की जानी चाहिए।
इसके अलावा कर्मचारियों को कैडर में बदलाव के लिए विकल्प देने का समय बढ़ाना चाहिए, ताकि वे सोच-समझकर निर्णय ले सकें। संघ ने सरकार से आग्रह किया है कि कोई भी निर्णय लेते समय प्रदेश इकाई को विश्वास में लिया जाए।