फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kodra laddus sent to Prime Minister and Chief Minister

Mandi News: प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजे कोदरे के लड्डू

Thu, 09 Nov 2023 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Kodra laddus sent to Prime Minister and Chief Minister
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर किसान उत्पादक सहकारी सभा ने महिला समूहों की ओर से देसी घी में तैयार किए गए कोदरे के लड्डू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को भेजे हैं।
विज्ञापन

इसके साथ उन्होंने केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुखू, उप मुख्यमंत्री और सहकारिता मंत्री मुकेश अग्निहोत्री और अन्य विभागीय अधिकारियों को दिवाली के मौके पर तैयार किए गए ये कोदरे के लड्डू उपहार स्वरूप भेजे हैं। यह उपहार धर्मपुर से एफ़पीओ के सचिव भूपेंद्र सिंह के माध्यम से राष्ट्रीय सहकारिता विकास निगम शिमला के क्षेत्रीय निदेशक राकेश वर्मा को सौंपे, जो शनिवार को आगे भेंट किए जाएंगे।
विज्ञापन

धर्मपुर खंड मुख्यालय में जागृति महिला समूह सकोह-सिद्धपुर की प्रधान रीबना देवी, रजनी सकलानी, ग्रामीण आजीविका मिशन की खंड समन्वयक कमलेश गुलेरिया, जोगिंद्रा और अन्य महिलाओं की उपस्थित में लगभग सौ किलो लड्डू एफ़पीओ धर्मपुर के सचिव को सौंपे, जिन्हें वह शिमला और मंडी इत्यादि स्थानों पर भेजने की व्यवस्था करेंगे। इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के सहकारिता विभाग की योजना के तहत एनसीडीसी शिमला के माध्य्म से धर्मपुर किसान उत्पादक संघ गत वर्ष बनाया गया है, जो मोटे अनाजों की खेती को बढ़ावा देने और उसका उपभोग बढ़ाने के लिए कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बारे गत 26 अक्तूबर को सजाओपीपलु में महिला समूहों को प्रशिक्षण दिया था। इसमें पद्मश्री नेकराम शर्मा और कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर के सहयोग से महिला समूहों को प्रशिक्षण दिया गया था और उसके बाद महिला समूहों ने दिवाली के मौके पर कोदरे के देसी घी से लड्डू बनाने का काम शुरू किया था और उन्हीं को समूह ने धर्मपुर में बिक्री, प्रमोटिंग विभाग और संस्था को भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed