फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kisan Sabha will submit a memorandum of demands to the Revenue Minister tomorrow

Mandi News: किसान सभा राजस्व मंत्री को कल मांगों का ज्ञापन सौंपेगी

Wed, 02 Apr 2025 05:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 02 Apr 2025 05:51 AM IST
विज्ञापन
Kisan Sabha will submit a memorandum of demands to the Revenue Minister tomorrow
पाड़च्छू में बैठक में मौजूद किसान सभा के पराधिकारी। -संवाद
धर्मपुर (मंडी)। हिमाचल किसान सभा धर्मपुर खंड कमेटी की बैठक अध्यक्ष रणताज राणा की अध्यक्षता में पाड़च्छू में हुई। इसमें सभा के जिला अध्यक्ष कुशाल भारद्वाज, सीटू के जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान किसानों की विभिन्न मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

कुशाल भारद्वाज ने कहा कि किसान सभा लंबे समय से किसानों के कब्जे की पांच बीघा भूमि उनके नाम पर नियमित करने की मांग कर रही है। इसके अलावा राष्ट्रीय उच्च मार्गों व अन्य कई प्रकार के भूमि अधिग्रहण के मामलों में चार गुणा मुआवजा, सर्कल रेट बढ़ाने और आपदा प्रभावितों को सहायता देने की भी मांग की गई है। मगर सरकार इन मांगों को पूरा करने के बजाय किसानों को बेदखल कर रही है।
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 20 मार्च को शिमला विधानसभा पर प्रदर्शन किया गया था। अब 28 अप्रैल को प्रदेशभर में खंड और तहसील कार्यालयों पर प्रदर्शन होंगे। इसके अलावा राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी तीन अप्रैल को मंडी में बैठक करेंगे, जिसमें वन अधिकार कानून 2006 पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान उन्हें मांगों के संबंध में ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आठ अप्रैल को धर्मपुर में एसडीएम को मांगपत्र सौंपा जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय उच्च मार्ग के निर्माण से संबंधित समस्याएं उठाई जाएंगी। कंपनियों द्वारा नियमों का उल्लंघन करते हुए कार्य किए जा रहे हैं, और ब्लास्टिंग के कारण घरों में दरारें आ रही हैं। सड़क पर पानी का छिड़काव न होने से धूल की समस्या भी उत्पन्न हो रही है। उन्होंने बसों की कमी और मढ़ी की ओर जाने वाली बसों की असुविधाओं पर भी चिंता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed