फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kisan Sabha roars against central government in Chauntara

Mandi News: चौंतड़ा में केंद्र सरकार के खिलाफ गरजी किसान सभा

Thu, 06 Feb 2025 07:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 06 Feb 2025 07:34 AM IST
विज्ञापन
Kisan Sabha roars against central government in Chauntara
चौंतड़ा में प्रदर्शन करते किसान सभा के पदा़​धिकारी और सदस्य। -संवाद
चौंतड़ा (मंडी)। केंद्र सरकार के कथित जन विरोधी बजट के विरोध में हिमाचल किसान सभा के बैनर तले चौंतड़ा में सैकड़ों किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। किसान नेता कुशाल भारद्वाज की अगुवाई में लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना रोष जताया।
विज्ञापन

किसान नेता कुशाल ने कहा कि केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण मध्य वर्गीय परिवारों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय बजट में किसानों के लिए न तो एमएसपी की घोषणा की गई है, न ही ऋण माफी का कोई प्रावधान है। इसके अलावा उर्वरक सब्सिडी में कमी की गई है और मनरेगा में भी कोई वृद्धि नहीं की गई है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में रविंद्र कुमार, सुदर्शन वालिया, मोहन सरवाल, नरेश धरवाल, भगत राम, हिमाल सिंह, नीलम वर्मा, पवन कुमार, कृष्ण चंद, सकीना देवी, विद्या देवी, सुनीता देवी, कृष्णा देवी, नौजवान सभा के संजय जमवाल और अन्य किसान नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed