फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kisan Sabha protests against eviction notices issued despite court stay

Mandi News: कोर्ट स्टे के बावजूद बेदखली नोटिस जारी करने पर किसान सभा ने किया विरोध

Fri, 02 Jan 2026 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 02 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Kisan Sabha protests against eviction notices issued despite court stay
धर्मपुर (मंडी)। सुप्रीम कोर्ट द्वारा किसानों की बेदखली पर रोक लगाए जाने के बावजूद मंडी जिला के कुछ राजस्व अधिकारियों द्वारा नोटिस जारी किए जाने का हिमाचल किसान सभा ने कड़ा विरोध किया है।
विज्ञापन

इसी के विरोध में हिमाचल किसान सभा 8 जनवरी को मंडी में एक अधिवेशन आयोजित करने जा रही है, जिसमें सभा के राज्य सचिव एवं पूर्व विधायक राकेश सिंघा विशेष रूप से भाग लेंगे।
विज्ञापन

अधिवेशन के बाद उपायुक्त मंडी को ज्ञापन सौंपकर कोर्ट के फैसले के अनुरूप यथास्थिति बनाए रखने की मांग की जाएगी। पूर्व जिला पार्षद एवं किसान सभा के प्रभारी भूपेंद्र सिंह, अध्यक्ष दिनेश काकू, दिलीप सिंह, कश्मीर सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि हिमाचल किसान सभा लंबे समय से किसानों के कब्जे वाली जमीन को उनके नाम नियमित करने, मकानों को तोड़ने पर रोक लगाने तथा बगीचों की कटाई न करने की मांग को लेकर संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में शिमला में तीन बार प्रदर्शन किए जा चुके हैं और न्यायालय के माध्यम से भी कानूनी लड़ाई लड़ी जा रही है। किसान सभा ने यह मांग भी दोहराई कि सभी भूमिहीन परिवारों को न्यूनतम पांच बीघा जमीन उपलब्ध करवाई जाए। इसके लिए केंद्र सरकार से वन संरक्षण कानून 1980 में संशोधन कर राज्यों को भूमि आवंटन का अधिकार देने की मांग की गई है।
उन्होंने कहा कि धर्मपुर सहित कई क्षेत्रों में बाढ़ के कारण दर्जनों परिवार भूमिहीन हो चुके हैं लेकिन कानूनी अड़चनों के चलते सरकार उन्हें कहीं भी जमीन नहीं दे पा रही है।

हिमाचल किसान सभा सरकार से मांग की है कि सरकारी भूमि पर लंबे समय से बने घरों को न तोड़ा जाए और जमीन पर किए गए कब्जों को नियमित करने के लिए स्पष्ट नीति बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed