{"_id":"a6ab23b53501d2e6f7b96a9b5df6aa43","slug":"kisan-sabha-protest-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 को सरकाघाट में विरोध रैली निकालेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 को सरकाघाट में विरोध रैली निकालेंगे किसान
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, सरकाघाट
Updated Fri, 22 Jan 2016 05:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल किसान सभा गोपालपुर ब्लॉक इकाई ने जमीन के मुद्दे पर निर्णायक आंदोलन शुरू करने ऐलान किया है। सभा ने प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के बिजली व पानी के कनेक्शन काटने का विरोध किया है। सभा का कहना है कि बिजली व पानी के मुद्दे पर सभा प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
सरकाघाट में सरकार के विरोध में 27 जनवरी को किसान विरोध रैली निकालेंगे। हिमाचल किसान सभा के ब्लॉक सचिव मुनीष शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आंदोलन के दबाव में 10 बीघा से कम जमीन कब्जों पर कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया था, लेकिन प्रदेश सरकार ने पंचायत चुनावों के बाद बिजली व पानी के कनेक्शन काटने की मुहिम शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सरकार के विरोध में किसान सभा 27 जनवरी को सरकाघाट में रैली निकालेगी। वर्ष 2002 में जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी, तब पूरे प्रदेश में एक लाख से अधिक लोगों से कब्जों को नियमित करने के लिए शपथ पत्र भरवाए गए थे। लेकिन, अभी तक सत्ता में आई दोनों ही दलों की सरकारों ने कोई नीति इसके लिए नहीं बनाई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सभा ने पंचायत स्तर पर सुरक्षा कमेटियां बनाने का निर्णय लिया है। 27 जनवरी को प्रस्तावित रैली में प्रसदा, पिंगला, भद्रवाड़, गौंटा, रखोटा, मसेरन, खलारडु, टिक्कर, ढलवान, पटड़ीघाट, बलद्वाड़ा, भांवला सहित दर्जनों पंचायतों के ग्रामीण भाग लेंगे।
सभा ने प्रदेश सरकार से बिजली व पानी के कनेक्शन काटने के आदेशों को वापस लेने की मांग की है। सभा का कहना है कि अगर शीघ्र ही सरकार किसानों के हित में आदेशों को वापस नहीं लेती है। तब इस स्थिति में आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा।