फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kisan Sabha demonstrated on burning issues

Mandi News: ज्वलंत मुद्दों पर किसान सभा ने किया प्रदर्शन

Sun, 27 Apr 2025 12:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Kisan Sabha demonstrated on burning issues
चौंतड़ा (मंडी)। किसानों की बेदखली, पहलगाम हमला, चिट्टे की रोकथाम समेत अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर हिमाचल किसान सभा की चौंतड़ा जोन कमेटी ने शनिवार को धरना-प्रदर्शन किया। सुकाबाग मेला मैदान से बीडीओ कार्यालय तक जुलूस निकाला गया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की और मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

हिमाचल किसान सभा ने किसानों को जमीन और घरों का मालिकाना हक देने, चिट्टा नशा रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने, जोगिंद्रनगर और चौंतड़ा अस्पतालों में डॉक्टरों के रिक्त पद भरने और पहलगाम हमले के आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग उठाई। साथ ही मनरेगा कामगारों की छह महीने से रुकी दिहाड़ी का शीघ्र भुगतान करने की मांग की। हिमाचल किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज ने कहा कि किसानों की किसी भी प्रकार की बेदखली मंजूर नहीं है।
विज्ञापन

इसलिए बेदखली और तालाबंदी तुरंत रोकी जाए। कहा कि जोगिंद्रनगर अस्पताल में विशेषज्ञों के रिक्त पद जल्द भरे जाएं। किसान सभा ने मनरेगा मजदूरी का भुगतान शीघ्र करने, 20 कार्यों की शर्त हटाने, 120 दिन काम देने, दिहाड़ी बढ़ाने और मनरेगा का बजट बढ़ाने की मांग भी की है। इस अवसर पर रविंदर कुमार, नीलम वर्मा, सुदर्शन वालिया और प्रताप चंद ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में जोगिंद्रनगर में किसान सभा 28 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे प्रदर्शन करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed