फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kisan Mela started under the leadership of Dev Sutradhari Brahma

Mandi News: देव सूत्रधारी ब्रह्मा की अगुवाई में किसान मेला शुरू

Sat, 15 Apr 2023 07:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 15 Apr 2023 07:36 PM IST
विज्ञापन
Kisan Mela started under the leadership of Dev Sutradhari Brahma
पधर के जिलास्तरीय किसान मेले में निकली भव्य जलेब
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पधर (मंडी)। रूहाड़ा नरेश देव सूत्रधारी ब्रह्मा की विशेष पूजा-अर्चना और शाही जलेब के साथ पधर में जिला स्तरीय किसान मेले का धूूमधाम से आगाज हो गया।
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मेले में पहुंचे देवी-देवताओं की पूजा अर्चना की। इसके बाद शाही जलेब में भाग लिया। डलाह से पधर बाजार होते हुए शोभायात्रा शिव मंदिर और वहां से मेला मैदान पहुंची। यहां देव सूत्रधारी ब्रह्मा की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान मेला कमेटी अध्यक्ष एवं एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ठाकुर और विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने विक्रमादित्य सिंह का शॉल- टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
देवी-देवताओं के देवलुओं, बजंतरियों और लोगों ने नाचते-गाते जलेब की शोभा बढ़ाई। वाद्य यंत्रों की ध्वनियों से पूरा पधर बाजार गूंज उठा। हर तरफ धार्मिक माहौल बन गया।
विज्ञापन

जलेब में ये देवी-देवता हुए शामिल
पधर में आयोजित जिला स्तरीय किसान मेला शनिवार को देवी-देवताओं की मौजूदगी में शुरू हो गया। देव कारदार संघ पधर के अध्यक्ष लेख राम ठाकुर ने बताया कि जिला स्तरीय मेला की शोभा बढ़ाने इस बार मुख्य देवता सूत्रधारी ब्रह्मा सहित 27 देवताओं ने शिरकत की है। इनमें देव गहरी सियुन, देव माहुनाग फागणी स्नोहल, माता जालपा भगवती सरौणधार, देव पाईंदल ऋषि डोलरा, देव अग्निपाताल कतीउर टीला, देव गहरी गरलोग, देव गहरी कपलधार, देव गहरी शिल्ह चौहारघाटी, माता भद्राकाली पधर, देव पाईंदल ऋषि द्रंग सिरा सिलग, देवी चतुर्भुजा गरडकोहल, देव ब्रह्मपाल शिंगार, माता चर्तुभुजा पाली, देव पाईंदल बसेहड़, माता नवदुर्गा बसेहड़, देव नारायण माणा, देव शिवजी और माता पार्वती कुन्नू, देवी जालपा बसेहड़, माता कामाख्या बाड़ी, नैणा माता द्रंग, माता संतोषी स्नेड (नारला), देव गण जौहरी मठानियुल टांडू, देव जुगड़ू डलाह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सीएम के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता
मेले में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य ने कहा कि द्रंग के विकास में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। आगे भी मिलकर विकास को ऊंचाइयों पर ले जाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा सरकार ने जो वायदे जनता से किए हैं उन्हें शीघ्र ही पूरा किया जाएगा।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर विधायक पूर्ण चंद ठाकुर, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री चेत राम ठाकुर, यदुपति ठाकुर, डॉ. कुलकीर्ति, पंचायत समिति द्रंग के उपाध्यक्ष कृष्ण भोज, वंदना ठाकुर, जोगिंद्र गुलेरिया, हेम सिंह ठाकुर, लेख राम ठाकुर, बामन देव ठाकुर सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पधर के जिलास्तरीय किसान मेले में निकली भव्य जलेब

पधर के जिलास्तरीय किसान मेले में निकली भव्य जलेब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed