{"_id":"6783aafad1ffef56130b3458","slug":"khelo-india-bilaspur-team-winner-in-kabaddi-mandi-news-c-90-1-ssml1025-145179-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कबड्डी में खेलो इंडिया बिलासपुर की टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कबड्डी में खेलो इंडिया बिलासपुर की टीम विजेता
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान दम दिखाते हुए खिलाड़ी।
चौंतड़ा/जोगिंद्रनगर (मंडी)। छत्रपति शिवाजी महाराज अध्ययन मंडल जोगिंद्रनगर के तत्वावधान में एथलेटिक्स सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न हो गई। वरिष्ठ वर्ग में खेलो इंडिया बिलासपुर की टीम ने 43 अंक हासिल कर खिताब जीता। उपविजेता डैड सेवन बीड़ की टीम ने 35 अंक हासिल किए। कनिष्ठ वर्ग में जय देव पशाकोट बरोट टीम ने 26 अंक हासिल कर विजेता का खिताब जीता। बाल स्कूल जोगिंद्रनगर की टीम 21 अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रही। फाइनल में खेले गए दोनों कबड्डी मुकाबले रोचक रहे।
समापन समारोह में रोटरी क्लब के अध्यक्ष अमर सिंह जसवाल, अजय ठाकुर, भाग चंद और सुशील पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को नकद राशि और स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। रोटेरियन अजय ठाकुर ने कहा कि युवा पीढ़ी को शारीरिक और मानसिक तौर पर फिट रखने के लिए इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं लाभदायक हो रही हैं। स्थानीय कारोबारी सुनील कुमार, हैपी और शांति स्वरूप समापन समारोह में विशेष अतिथि मौजूद रहे। खेल प्रशिक्षक रीता ठाकुर, विशाल, आरती, कोमल, अंकुज, सुनील, दिव्यांश, रवि और आदित्य ने प्रतियोगिता में कोच की भूमिका निभाई।
कबड्डी की विजेता टीम खेलो इंडिया बिलासपुर को 7100 रुपये नकद और स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उपविजेता टीम डैड सेवन बीड़ को 4100 रुपये की राशि दी गई। तीसरे स्थान पर रही बाबा क्लब को 2500 रुपये की राशि और कन्या वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में आदर्श कन्या स्कूल जोगिंद्रनगर की टीम को 1200 रुपये की नकद राशि भेंट की। संवाद