फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Khatu Shyam was seen in Chhoti Kashi

Mandi News: छोटी काशी में हुए खाटू श्याम के दर्शन

Thu, 15 Feb 2024 12:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Khatu Shyam was seen in Chhoti Kashi
मंडी। मंडी शहर के ऐतिहासिक बाबा भूतनाथ मंदिर में महाशिरात्रि से पूर्व स्वयंभू शिवलिंग को एक माह तक माखन रूपी घृत कंबल से श्रृंगार किया जा रहा है। जिसमें रोजाना देशभर के विभिन्न शिव मंदिरों में स्थापित शिवरूपों को दिखाया जा जा रहा है। बुधवार को बाबा भूतनाथ के महंत स्वामी देवानंद सरस्वती ने घृत कंबल में सीकर राजस्थान के खाटू श्याम के रूप काे उकेरा। इसके दर्शनों के लिए सुबह से मंदिर में श्रद्धालुओं की भरी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं में खाटू श्याम मंदिर के प्रति भारी आस्था है। लोगों की आस्था का मुख्य केंद्र है। मान्यता है कि खाटू श्याम जी बाबा भूतनाथ स्वरूप भगवान कृष्ण के कलयुगी अवतार हैं। खाटू श्याम के रूप में प्रसिद्ध देवता असल में पांडवों में से भीम के पोते अर्थात घटोत्कच के बेटे हैं। जिनका असली नाम बर्बरीक है। उनमें बचपन से ही एक वीर योद्धा के गुण थे। महाभारत के युद्ध हिस्सा लेने के लिए बर्बरीक ने अपनी माता से आज्ञा मांगी। तब उनकी मां को यह आभास हुआ कि कौरवाें की सेना अधिक होने के कारण पांडवों को युद्ध में परेशानी हो सकती है। इस पर बर्बरीक की मां ने उन्हें आज्ञा देते हुए यह वचन लाया कि वह युद्ध हार रहे पक्ष साथ देंगे। तभी से खाटू श्याम हारे का सहारा कहलाने लगे। भगवान श्री कृष्ण जानते थे कि कौरवों को हारता देखकर बर्बरीक कौरवों का साथ देंगे। जिससे पांडवों का हारना तय है। तब भगवान कृष्ण ने ब्राह्मण का रूप बनाकर बर्बरीक से शीश दान में मांगा। इस पर बर्बरीक ने अपनी तलवार से भगवान के चरणों में अपना सिर अर्पित कर दिया। इसलिए उन्हें शीश का दानी कहा जाता है। उधर, बाबा भूतनाथ मठ मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती ने बताया कि घृत कंबल महाशिवरात्रि से एक माह पूर्व शुरू हुआ है। यह आयोजन महाशिवरात्रि तक चलेगा। रोजाना स्वयं भू शिवलिंग पर माखन से भगवान शिव के अनेक स्वरूपों को उकेरा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed