{"_id":"6ac7a3b6242e59e50e053834","slug":"kendriya-vidyalayas-swaranjali-singh-takes-first-place-in-under-17-badminton-mandi-news-c-90-1-mnd1027-216827-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बैडमिंटन अंडर-17 में केंद्रीय विद्यालय की स्वरांजलि सिंह प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बैडमिंटन अंडर-17 में केंद्रीय विद्यालय की स्वरांजलि सिंह प्रथम
विज्ञापन
देई उत्सव में 25 स्कूलों के बच्चों ने दिखाए जौहर, मेधावी किए सम्मानित
आत्मनिर्भरता और सपनों को उड़ान देने का अनूठा मंच बना उत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन व महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संस्कृत सदन कांगणीधार में आयोजित देई उत्सव वीरवार को संपन्न हो गया। उत्सव की थीम बाल विवाह की कुप्रथा समाप्त हो एवं बालिकाओं के अधिकारों को बढ़ावा दें.. पर निर्धारित थी। कार्यक्रम में नगर निगम की सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए कहा कि आज की बेटियां किसी से भी कम नहीं हैं। उन्होंने बेटियों को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनने के लिए प्रेरित किया।
उत्सव में जिले के 25 स्कूलों की बालिकाओं ने भाग लिया, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। चेस में स्वामी विवेकानंद रामनगर के अभिनव वर्मा प्रथम, पीएम श्री जीएमएसएसएस मंडी की अर्पिता द्वितीय, दयानंद आर्य विद्यालय के कनिष्क तृतीय रहे। बैडमिंटन अंडर-17 में केंद्रीय विद्यालय की स्वरांजलि सिंह प्रथम, तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल की जसप्रीत द्वितीय, पीएम श्री मंडी की निहारिका तृतीय रहीं, जबकि अंडर-14 में रावमापा बगला की वृति प्रथम, महादेव पब्लिक स्कूल की यामिनी द्वितीय, जेएनवी मंडी की अनामिका तृतीय रहीं।
टेबल टेनिस में केंद्रीय विद्यालय की समृद्धि ठाकुर प्रथम, मॉडर्न हाई टेक रावपाली की मिष्टी द्वितीय और प्राध्या तृतीय ने स्थान पाया। स्लोगन राइटिंग में एंग्लो संस्कृत मॉडल स्कूल की दिव्यांशी प्रथम, ओकवुड स्कूल की दीक्षा द्वितीय, राउवि बेहना की इशिता तृतीय रहीं, जबकि पोस्टर मेकिंग में दयानंद आर्य विद्यालय की अनन्या प्रथम, सेंट फ्रांसिस जेवियर्स कॉन्वेंट स्कूल की साविनी द्वितीय और एंग्लो संस्कृत मॉडल स्कूल के पर्व शर्मा तृतीय रहे।
विज्ञापन
11 सदस्यीय टीम वाले रस्साकशी मुकाबले में सेंट फ्रांसिस जेवियर्स कॉन्वेंट स्कूल प्रथम, कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल लूणापानी द्वितीय और जेएनवी मंडी तृतीय विजेता रहे। इसके अलावा जस्ट ए मिनट प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद रामनगर की प्रज्ञा रावत प्रथम, एचपी इंस्टीट्यूट ऑफ चिल्ड्रेन विद स्पेशल एबिलिटीज सुंदरनगर की सृष्टि द्वितीय और सेंट फ्रांसिस जेवियर्स कॉन्वेंट स्कूल की दिव्यांशी ठाकुर तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2025-26 की मैट्रिक और जमा दो परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने वाली मेधावी छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।