फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Katindhi-Jhatingri road disintegrates within three months; questions raised about quality.

Mandi News: कटिंढ्ढी–झटींगरी सड़क तीन माह में उखड़ी, गुणवत्ता पर उठे सवाल

Sun, 27 Sep 2026 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Katindhi-Jhatingri road disintegrates within three months; questions raised about quality.
कटिंढी–झटींगरी सड़क पर उखड़ी टारिंग। संवाद
जिल्हन पंचायत ने जांच पूरी होने तक दोबारा काम रोकने और रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
द्रंग (मंडी)। कटिंढ्ढी–झटींगरी सड़क पर टारिंग के महज तीन माह बाद जगह-जगह सड़क उखड़ने से निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। जिल्हन पंचायत के प्रधान जोगिंद्र सिंह और उपप्रधान विजय कुमार ने सड़क निर्माण की निष्पक्ष एवं तकनीकी जांच करवाने की मांग की है। पंचायत प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री, लोक निर्माण मंत्री, द्रंग विधायक और उपायुक्त मंडी को मामले में हस्तक्षेप करने की मांग भेजी है।

पंचायत की ओर से पारित प्रस्ताव में कहा गया है कि करीब तीन माह पहले सड़क पर टारिंग का कार्य हुआ था। बरसात के बाद इसके कई हिस्सों में टारिंग उखड़ गई और सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। पंचायत प्रतिनिधियों के अनुसार इस बार क्षेत्र में बरसात भी अपेक्षाकृत कम हुई है। ऐसे में कम समय में सड़क की हालत खराब होना चिंता का विषय है। प्रधान जोगिंद्र सिंह और उपप्रधान विजय कुमार ने सड़क में इस्तेमाल सामग्री, टारिंग की प्रक्रिया और निर्धारित तकनीकी मानकों के पालन की जांच करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों ने मांग की है कि सड़क की तकनीकी जांच पूरी होने और क्षति के कारण सामने आने तक दोबारा निर्माण कार्य शुरू न किया जाए। पहले सड़क की मौजूदा स्थिति का निरीक्षण और आवश्यक परीक्षण करवाए जाएं। इसके बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे का काम किया जाए। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनायक कश्यप ने बताया कि ठेकेदार को इस संबंध में निर्देश दिए गए। ठेकेदार मरम्मत कार्य करवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed