{"_id":"68dbabc66b45eca22e08bd02","slug":"karsog-syanjali-gannu-road-restored-mandi-news-c-90-1-mnd1001-171520-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: करसोग-स्यांजली-गन्नू सड़क बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: करसोग-स्यांजली-गन्नू सड़क बहाल
विज्ञापन
एचआरटीसी की बस सेवा भी हुई शुरू, लोगों ने ली राहत की सांस
......................
संवाद न्यूज एजेंसी
करसोग (मंडी)। बरसात के कारण बाधित सड़कें अब बहाल होना शुरू हो गई हैं। प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग के माध्यम से स्यांजली-गन्नू सड़क को भारी वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। मार्ग पर परिवहन निगम की बस सेवा भी शुरू कर दी है। इससे अब क्षेत्र की 10 पंचायतों के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।
बरसात में करसोग उपमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण सड़कें बाधित हुई हैं। इस कारण आवाजाही बंद पड़ी हुई है। लोगों को पैदल चल कर राशन और अन्य सामान बाजार से खरीद कर घर पहुंचाना पड़ रहा था। मौसम साफ होने पर लोक निर्माण विभाग ने बाधित सड़कों को बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य शुरू कर दिया है। जगह-जगह पर मशीनरी सड़कों को बहाल करने में जुटी हुई है।
उधर, करसोग के एसडीएम गौरव महाजन ने बताया कि प्रशासन सभी सड़कों को बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रहा है। लोक निर्माण विभाग की जेसीबी मशीनें निरंतर कार्य में लगी हुई है ताकि आमजन को आवागमन की सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके।
विज्ञापन
0000