{"_id":"62ae0602a0371405fa22f969","slug":"karaldi-fair-begins-with-the-arrival-of-dev-pashakot-mandi-news-sml4125720168","type":"story","status":"publish","title_hn":"देव पशाकोट के आगमन से करालडी मेला आरंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव पशाकोट के आगमन से करालडी मेला आरंभ
विज्ञापन
द्रंग क्षेत्र के करालड़ी में आयोजित तीन दिवसीय करालडी मेले के शुभारंभ पर देव पशाकोट के आगमन पर जु
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पधर (मंडी)। क्षेत्र की समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक उरला का तीन दिवसीय करालडी देवता मेला शनिवार को शुरू हो गया। मेले का शुभारंभ चौहारघाटी के बजीर आराध्य देव पशाकोट ने किया।
रिमझिम बारिश के बीच देव पशाकोट देवलुओं और कारदारों के साथ अपने प्राचीन मंदिर करालडी पहुंचे। यहां ग्रामीणों और दूरदराज क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने देवता का भव्य स्वागत किया।
देवता के गूर ने देव खेल के माध्यम से क्षेत्र की सुख, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद दिया। ग्रामीणों ने देवता की पूजा-अर्चना कर मन्नत मांगी।
करालडी मेले में देव पशाकोट तीन दिन तक पंचायत के गांव-गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों को आशीर्वाद देंगे। मेले में कुश्ती का आयोजन भी किया जाएगा।
शनिवार को देव पशाकोट तालगहर, छानी, सनौहली, वदन और गैल गांव में जातर उत्सव में शरीक हुए। इस दौरान स्थानीय विधायक जवाहर ठाकुर भी मौजूद रहे।
उन्होंने क्षेत्रवासियों को मेले की बधाई दी। शनिवार को देव पशाकोट का रात्रि ठहराव मसवाहण गांव में हुआ। रविवार को देवता अपने करालडी मंदिर में विराजमान होंगे। संवाद