फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   kanungo and employs rooms closed

नोकझोंक के बाद कमरे में बंद कर दिए कानूनगो और कर्मचारी

Fri, 24 Mar 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Fri, 24 Mar 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन

धर्मपुर उपमंडल मुख्यालय में स्थित पटवारखाने में शुक्रवार को करीब बारह बजे पटवारी और कानूनगो में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पटवारी ने कानूनगो और अन्य कर्मचारियों को दरवाजे के अंदर बंद कर दिया। जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार का दौरा धर्मपुर में होना तय था। उससे पहले यह सारा वाक्या घटित हुआ।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह सारा ड्रामा करीब एक से डेढ़ घंटे तक चला। राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हुए इस झग़डे़ को देखकर काम करवाने आये लोग बिना काम करवाये वापस चले गए। धर्मपुर में कार्यरत पटवारी कानूनगो के पद से रिटायर हुए हैं और वर्तमान में सरकार की पॉलिसी के अनुसार पटवारी के पद पर पुर्ननियुक्त हुए हैं। पटवारी अशोक कुमार के अनुसार उन्हें कानूनगो और अन्य कर्मचारियों से जान का खतरा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कानूनगो और अन्य कर्मचारियों ने उन्हें मारने का प्रयास किया। उन्होंने जान बचाने के लिए उनको दरवाजे में बंद कर दिया। दूसरी ओर कानूनगो धर्मपुर ओंकार चंद के अनुसार नायब तहसीलदार के दौरे को लेकर पटवारखाने गए थे। साथ में और कर्मचारी भी थे। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने पटवारी से कागज मांगे तो उसने कागज चौकीदार से लेने को कहा। जब उन्होंने कागज चौकीदार से लिए तो पटवारी ने उनके साथ आए देशराज, धर्मचंद व राजकुमार से बदतमीजी शुरू कर दी और बाहर से कार्यालय का दरवाजा बंद कर उन्हें अंदर कैद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी लोग करीब आधा घंटे से ज्यादा कमरे में बंद रहे। फिर ऑफिस कानूनगो को फोन किया। उन्होंने उपतहसील कार्यालय से आकर दरवाजे को खोला। ओंकार चंद ने बताया कि पटवारी ने पिछले महीने भी उनके साथ अभद्र व्यवहार किया था जिसकी शिकायत एसडीएम धर्मपुर से की है। दोनों पक्षों ने थाने में न कोई मामला दर्ज करवाया है न ही तहसील में लिखित शिकायत की है।


मौखिक शिकायत नायब तहसीलदार धर्मपुर को करने की बात दोनों पक्षों ने कही है। इस बारे में नायब तहसीलदार धर्मपुर बालकृष्ण ने कहा कि उन्हें इस तरह की घटना की कोई जानकारी नहीं है। अगर इस तरह से कुछ घटित हुआ होगा तो निश्चित तौर पर जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed