Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kangra defeated Kinnaur

Mandi News: कांगड़ा ने किन्नौर को 3-1 और चंबा ने मंडी-2 को 1-0 से दी मात

Sat, 14 Nov 2026 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Kangra defeated Kinnaur
मंडी के पड्डल मैदान में शुरू हुई राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियागिता में ऊना व शिमला की टीमों के ​​
पड्डल मैदान में राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार आगाज, 13 टीमों के 208 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम
विज्ञापन

संतोष ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम का होगा चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। ऐतिहासिक पड्डल मैदान में शनिवार को राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त अपूर्व देवगन ने किया। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों की 13 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें कुल 208 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता के मुकाबलों के आधार पर संतोष ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की टीम का चयन किया जाएगा।
प्रतियोगिता के लिए सभी टीमों को चार पूल में विभाजित किया गया है। पूल-ए में डीएफए चंबा, डीएफए मंडी-2, डीएफए सिरमौर और डीएफए सोलन को शामिल किया गया है। पूल-बी में डीएफए हमीरपुर, डीएफए बिलासपुर और साई कांगड़ा की टीमें हैं। वहीं, पूल-सी में डीएफए ऊना, डीएफए शिमला और डीएफए कुल्लू को जगह दी गई है। पूल-डी में डीएफए मंडी-1, डीएफए किन्नौर और डीएफए कांगड़ा की टीमें मुकाबला करेंगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन पांच लीग मुकाबले खेले गए। पहला मैच डीएफए किन्नौर और डीएफए कांगड़ा के बीच हुआ, जिसमें कांगड़ा की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 3-1 से जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में डीएफए सिरमौर और डीएफए सोलन की टीमें आमने-सामने रहीं। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला और मैच 1-1 गोल की बराबरी पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, तीसरे मुकाबले में डीएफए ऊना और डीएफए शिमला की टीमें भिड़ीं। इस मैच में भी दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही और मुकाबला 1-1 गोल से बराबरी पर छूटा। चौथा मैच डीएफए मंडी-2 व डीएफए चंबा के बीच खेला गया। जिसमें डीएफए चंबा 1-0 से विजेता बना। पांचवें मुकाबले में साई कांगड़ा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डीएफए बिलासपुर को 2-0 से शिकस्त दी। साई कांगड़ा के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन कर मुकाबले में जीत हासिल की।

हिमाचल फुटबॉल संघ के महासचिव दीपक शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का विशेष महत्व इसलिए भी है, क्योंकि इसके प्रदर्शन के आधार पर संतोष ट्रॉफी में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम का चयन किया जाएगा। ऐसे में सभी टीमों के खिलाड़ियों की नजरें बेहतर प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित करने पर रहेंगी।

मंडी के पड्डल मैदान में शुरू हुई राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियागिता में ऊना व शिमला की टीमों के

मंडी के पड्डल मैदान में शुरू हुई राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियागिता में ऊना व शिमला की टीमों के

मंडी के पड्डल मैदान में शुरू हुई राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियागिता में ऊना व शिमला की टीमों के

मंडी के पड्डल मैदान में शुरू हुई राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियागिता में ऊना व शिमला की टीमों के

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed