{"_id":"683def2380e98832360ea287","slug":"kamaal-ka-camp-campaign-started-in-mandi-mandi-news-c-90-1-ssml1045-158056-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मंडी में ‘कमाल का कैंप’ अभियान शुरू,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मंडी में ‘कमाल का कैंप’ अभियान शुरू,
विज्ञापन
मंडी। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के सहयोग से मंडी जिले में पांचवीं से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए ‘कमाल का कैंप’ अभियान चलाया जा रहा है। इसका शुभारंभ सोमवार को उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने अभियान से संबंधित कैलेंडर का विमोचन करते हुए किया।
उन्होंने बताया कि पांच सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक स्तर पर बच्चों को पढ़ने और गणित की क्षमताओं को और अच्छे से मजबूत करना है। अभियान को सफल बनाने के लिए प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त दसवीं पास कोई भी युवा, जिनके पास स्मार्ट फोन हों, स्वेच्छा से इस कार्य को कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने समीप के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क करना होगा।
उन्होंने बताया कि इन स्वयंसेवकों को प्रशासन की ओर से प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बाल विकास, पंचायती राज तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से भी इस कैंप को सफल बनाने के लिए इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डा. मदन कुमार, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के जिला समन्वयक विजय जम्वाल आदि मौजूद रहे।