{"_id":"68029a0b10f680637903d886","slug":"kaku-ram-made-the-audience-dance-at-padhar-farmers-fair-mandi-news-c-90-1-ssml1045-153650-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पधर किसान मेले में काकू राम ने नचाए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पधर किसान मेले में काकू राम ने नचाए दर्शक
विज्ञापन
जिला स्तरीय पधर मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते इंद्रजीत। संवाद
पधर (मंडी)। किसान मेला पधर की तीसरी एवं अंतिम सांस्कृतिक संध्या चंबा के मशहूर लोकगायक काकू राम ठाकुर और हिमाचली जोड़ी के नाम रही। स्थानीय, कांगड़ा, शिमला, मंडी के कलाकारों ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। सांस्कृतिक संध्या में कारोबारी भगवंत सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मेला कमेटी अध्यक्ष एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ठाकुर ने उन्हें सम्मानित किया।
स्टार कलाकार काकू ठाकुर ने मंच पर आते ही गुरु वंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज किया। उनकी मित्रां दा ना चलदा, रोहड़ू जाणा मेरी आमिये, दिल दे के कदर न पाई दिलदारा, इन्हां बड़ियां जो तुड़का लाणा ओ ठेकेदारनिये, चंबा आर कि नदियां पार, नीरू चालली घुमदी, जली पधर बाजारा, इश्क दा गिद्दा पैंदा, आया मैं गड्डी मोड़के, तेरी मंजी थले कौन आदि गीत पेश कर दर्शकों को खूब झुमाया।
हिमाचली जोड़ी ने जानू मेरी जान, ओम शांति ओम, हिमाचली टपे, इक दुनी दो दुनी चार, रेडियो बजाओ, गड्डी आई ता पां पां लाई, चल मेले जो जाणा, तेरा मेरा लगन हो सजना, कौन चारे बकरियां, नाटी का चश्का बुरा गीतों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
वाइस ऑफ विनर कुलदीप कुमार बल्ह, रामेश्वर शर्मा चौपाल, इंद्रजीत सिंह मंडी, परवेश निहाल्टा शिमला, संजय राजटू रामपुर ने भी अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरते हुए श्रोताओं को मनोरंजन किया।
करसोग के कलाकार नरेश भारद्वाज, ऊना की रिंपल कुमारी, राज वर्मा बैजनाथ, राहुल शर्मा चोपाल, मंजू पालमपुर, राकेश शर्मा ठियोग ने पंजाबी और पहाड़ी नाटियां गाकर दर्शकों को खूब नचाया। गौरव कांगड़ा, रीतिक हमीरपुर, पुुष्प राज बल्ह सहित स्थानीय कलाकारों में नीतिन कुमार, रोशन, सतीश भाटिया, हरी सिंह, नरेंद्र पाल, अर्जुन, वंशिका सोनी, कृतिका कटारिया, नीलमणि, ओश चौहान, नवल किशोर, सुरेश कुमार, दिव्या, ईश्वर ठाकुर, सतपाल बरवाल, पलक प्रीक्षित ने भी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों की वाहवाही लूटी।
000