फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Joni Thakur glorified Lord Ganesha with hymns and offerings

Mandi News: जोनी ठाकुर ने भजनों और भेंटों से किया गणेश की महिमा का गुणगान

Tue, 10 Sep 2024 06:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 10 Sep 2024 06:05 PM IST
विज्ञापन
Joni Thakur glorified Lord Ganesha with hymns and offerings
गणेश महोत्सव में प्रदेश र के भजन गायकों ने मचाया धमाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में गणेश महोत्सव के दौरान हर रोज संध्याकाल में आयोजित भजन संध्याओं में प्रदेश के नामी भजन गायक अपने भजनों और भेंटों से गणपति की महिमा का गुणगान कर रहे हैं। चौथी संध्या में भजन गायिका जोनी ठाकुर की सुरीली आवाज से पंडाल गणपति के जयघोष से गूंज उठा।

पुराना पंजाब नेशनल बैंक के समीप चल रहे गणेश महोत्सव में जोनी ठाकुर ने देवा ओ देवा गणपति देवा, घर में पधारो महाराज मेरे घर में पधारो, सजा दो घर को गुलशन से मेरे सरकार आए हैं आदि भजनों और भेंटों की प्रस्तुतियों से पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं को जमकर झुमाया। इस दौरान प्रदेश भाजपा प्रवक्ता पंकज जम्वाल, मंडल भाजपा उपाध्यक्ष राजीव सूद, रोटेरियन अमर सिंह जसवाल विशेष रूप से मौजूद रहे। गणेश समिति अध्यक्ष सचिन सूद ने कार्यकर्ताओं के साथ गणपति महोत्सव में आए लोगों का स्वागत किया। इधर, रामलीला मैदान में अजीत पराशर और संजीव सुकोश ने प्रस्तुतियों से धमाल मचाया। वहीं, बालकरूपी, चौंतड़ा, मझारनू में चल रहे बाल गणेश महोत्सव में भी गणपति की आरती उतारी। गणेश सेवा समिति के अध्यक्ष सचिन सूद ने बताया कि बुधवार को सामुदायिक भवन में विशेष भंडारा भी श्रद्धालुओं के लिए सजेगा। अनुमानित गणेश भक्तों के लिए दस प्रकार के व्यंजन भी परोसे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed