फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Joint rally of pensioners in Mandi on 17th, strategy made in Sundernagar

Mandi News: मंडी में पेंशनरों की संयुक्त रैली 17 को, सुंदरनगर में बनाई रणनीति

Thu, 16 Oct 2025 06:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 16 Oct 2025 06:43 AM IST
विज्ञापन
Joint rally of pensioners in Mandi on 17th, strategy made in Sundernagar
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति (पेंशन संगठन) की जिला कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को सुंदरनगर में हुई। बैठक संयोजक प्रभु राम वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों, पेंशनरों एवं कर्मचारियों की लंबित मांगों और प्रदेश सरकार की नीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में जिला संयोजक ने सभी सदस्यों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में पेंशनरों एवं कर्मचारियों को 17 अक्तूबर को मंडी में आयोजित होने वाली संयुक्त रैली में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। बैठक में निर्णय लिया गया कि रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र डीसी मंडी के माध्यम से सौंपा जाएगा। इस मांग पत्र में पेंशनरों से संबंधित लंबित मामलों, भत्तों की विसंगतियों तथा अन्य कर्मचारी हित के मुद्दों पर शीघ्र और ठोस निर्णय लेने का आग्रह किया जाएगा। कार्यकारिणी के सदस्यों ने संगठन की एकता, अनुशासन और शांतिपूर्ण संघर्ष की भावना को बनाए रखने का संकल्प दोहराया। बैठक में का समापन संगठन के प्रति निष्ठा और एकजुटता के संदेश के साथ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed