फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   jogindernagar nagar parishad, mamta electede presidend,himachal news, mandi news. poltical news

जोगिंदनगर शहरी निकाय में कांग्रेस का कब्जा, ममता चुनी गईं अध्यक्ष

Wed, 20 Jan 2021 10:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
jogindernagar nagar parishad, mamta electede presidend,himachal news, mandi news. poltical news
अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद जश्न मनाते कांग्रेस के पार्षद। - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पंचायत चुनावों में सांसद रामस्वरूप शर्मा के भाई के हारने के बाद भाजपा को शहरी निकाय चुनावों में भी झटका लगा है। भाजपा के गढ़ में सेंध लगाते हुए कांग्रेस ने जोगिंद्रनगर नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी कब्जा ली है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर एक से कांग्रेस समर्थित पार्षद ममता कुमारी को अध्यक्ष चुना गया है। वार्ड नंबर छह से कांग्रेस समर्थित पार्षद अजय धरवाल को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। बैठक में सात में से चार पार्षदों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई, शेष नदारद रहे।
विज्ञापन

एसडीएम जोगिंद्रनगर अमित मेहरा ने बताया कि कोरम के अभाव में स्थगित हुई पहली बैठक के बाद बुधवार को नगर परिषद जोगिंद्रनगर के नवनिर्वाचित पार्षदों की दूसरी बैठक बुलाई थी। इसमें नगर परिषद अध्यक्ष के लिए वार्ड नंबर एक से पार्षद ममता कुमारी का एक ही नामांकन आया तथा निर्धारित समय पूरा होने पर उन्हें अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके उपरांत उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर छह से नवनिर्वाचित पार्षद अजय धरवाल का नामांकन आया। दूसरा नामांकन न आने से उन्हें भी उपाध्यक्ष घोषित किया गया। इसमें वार्ड नंबर पांच अपर सेरी से प्यार सिंह, वार्ड नंबर सात शानन से शीला देवी मौजूद रहीं।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed