{"_id":"62473c4115bd2560f04e885d","slug":"jogindernagar-devta-fair-started-mandi-news-sml404379745","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगिंद्रनगर की धरा पर उतरे देव, वाद्ययंत्रों के साथ निकली जलेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगिंद्रनगर की धरा पर उतरे देव, वाद्ययंत्रों के साथ निकली जलेब
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में लघु शिवरात्रि के शुभारंभ पर निकली जलेब में उमड़ा आस्था का सैलाब।
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर में शुक्रवार को लघु शिवरात्रि मेले का भव्य आगाज हुआ। मेले में पधारे 100 से अधिक देवी-देवताओं ने जब जलेब में भाग लिया तो मानो ऐसा लगा देवलोक उतरा आया हो। वाद्ययंत्रों की धुन पर देवलुओं ने भी नाटी डाली और सैकड़ों लोगों ने जलेब में भाग लिया।
रामलीला मैदान से दोपहर बाद जलेब निकली। इसमें देवताओं के आकर्षक रथों, बजंतरियों के वाद्ययंत्रों और शहनाइयों की गूंज पर थिरकते देवलुओं ने जलेब की शोभा बढ़ाई। पुलिस का बैंड भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। जोगिंद्रनगर विस क्षेत्र के विधायक प्रकाश राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विशेष अतिथि के रूप में पंकज जंवाल मौजूद रहे।
मेले के शुभारंभ में भारी संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। मेला समिति के अध्यक्ष एसडीएम डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने शुभारंभ के समय मुख्यातिथि एवं विशेष अतिथियों को सम्मानित किया। पूरे शहर की परिक्रमा के बाद शोभायात्रा मेला मैदान पहुंची, जहां विधायक ने मेले में प्रकाशित स्मारिका का विमोचन किया और मेले का विधिवत शुभारंभ किया।
विज्ञापन
देवता मेले की पहली जलेब में रंग बिरंगी पगड़ियों में लोग सजे धजे दिखे। विकास खंड अधिकारी विवेक चौहान, डीएसपी लोकेंद्र नेगी, तहसीलदार डॉ. मुकुल अनिल शर्मा, मेघना गोस्वामी, नगर परिषद की अध्यक्ष प्रेरणा ज्योति, उपाध्यक्ष प्यार चंद भी मौजूद रहे।
..
मेले हमारी समृद्ध संस्कृति का प्रतीक
विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि देवभूमि में आयोजित होने वाले मेले हमारी समृद्ध संस्कृति को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनके माध्यम से आपसी प्रेम, भाईचारे को भी बढ़ावा मिलता है। ऐसे आयोजनों से न केवल हमारी लोक परंपरा का संरक्षण और संवर्द्धन होता है बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी रूबरू होने का अवसर मिलता है।
000