फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jogindernagar Bus Stand will be shifted to PWD land

पीडब्ल्यूडी की जमीन पर शिफ्ट होगा जोगिंद्रनगर बस अड्डा

Sun, 13 Feb 2022 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Jogindernagar Bus Stand will be shifted to PWD land
जोगिंद्रनगर बस अड्डे में पार्क बसें। संवाद - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर(मंडी)। लोक निर्माण विभाग की करीब छह बीघा भूमि पर बस अड्डा बनेगा। इसके लिए राजस्व विभाग ने परिवहन निगम के नाम भूमि स्थानांतरण की औपचारिकता पूरी कर ली है।
विज्ञापन

शीघ्र ही बस अड्डे को स्थानांतरित कर दिया जाएगा। यहां यात्रियों को ज्यादा सुविधा मिलेगी। परिवहन निगम की आइडल बसों के लिए पार्किंग के पुख्ता प्रबंध होंगे। एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा ने परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर लोक निर्माण विभाग की भूमि को परिवहन निगम के नाम स्थानांतरण करने के आदेश जारी किए हैं। करीब 15 से 20 बसों वाले बस अड्डे पर रोजाना दो सौ से अधिक रूटों की बसों का प्रवेश निर्धारित किया गया है। यहां बसों की भरमार होने से यात्रियों को अड्डे के बाहर भी उतारना पड़ता है।
विज्ञापन

लंबी दूरी की बसों के लिए बस अड्डे में बसों के स्थायी ठहराव न मिलने से दिक्कतें लगातार बढ़ गई हैं। हाईवे पर जाम लगने से बस चालक और जनता को परेशान होना पड़ता है। अमर उजाला ने इस मामले को प्राथमिकता से उठाया था। अब बस अड्डे के विस्तार की प्रक्रिया सिरे चढ़ पाई है। विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि बस अड्डे के नजदीक लोक निर्माण विभाग के स्टोर को डोहग में स्थानांतरित किया जाएगा। इसके लिए डोहग हेलीपैड के नजदीक करीब छह बीघा भूमि राजस्व विभाग ने चिह्नित कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम के बस डिपो की कार्यशाला के लिए भी 15 बीघा भूमि का चयन पहले से कर रखा है। एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि भूमि स्थानांतरण की औपचारिकता राजस्व ने पूरी कर ली है। जल्द ही बस अड्डे का विस्तार होगा। हिमाचल परिवहन निगम शिमला के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने बताया कि जोगिंद्रनगर बस अड्डे के विस्तार की औपचारिकता शुरू हो गई है। शीघ्र ही नए बस स्टैंड से यात्रियों और वाहन चालकों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed