{"_id":"6a09a641f9a0de489504db24","slug":"jogindernagar-along-with-the-youth-the-elderly-also-showed-enthusiasm-in-voting-mandi-news-c-90-1-mnd1023-197080-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगिंद्रनगर : मतदान करने में युवाओं के साथ बुजुर्गों ने भी दिखाया उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगिंद्रनगर : मतदान करने में युवाओं के साथ बुजुर्गों ने भी दिखाया उत्साह
विज्ञापन
पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में दिखा उत्साहित
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर शहरी निकाय चुनाव के सात वार्डों में मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह दिखा। महिलाओं, बुजुर्गों और पहली बार वोट डालने वाले युवाओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया। वार्ड दो गरोडू की 92 वर्षीय बिमला देवी, वार्ड एक लक्ष्मी बाजार की 85 वर्षीय सुदर्शना नाग, वार्ड चार के 86 वर्षीय जुगल किशोर गुप्ता, वार्ड पांच अपर सेरी के 84 वर्षीय रविनंद, वार्ड तीन कॉलेज क्षेत्र के 85 वर्षीय दयानंद शर्मा, 82 वर्षीय विमला शर्मा, वार्ड छह के 80 वर्षीय भागेंद्र सिंह, वार्ड सात शानन की 78 वर्षीय रोशनी देवी और वार्ड दो गरोडू के 79 वर्षीय पूर्ण चंद ने मतदान किया। मतदाता सूची में 80 वर्ष से अधिक आयु के 102 मतदाता शामिल थे। बुजुर्गों ने कहा कि वे हर चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करते रहे हैं। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में भी उत्साह रहा। मतदाता सूची में 115 नए मतदाता शामिल किए गए थे। 19 वर्षीय साहिल कुमार ने कन्या स्कूल जोगिंद्रनगर में मतदान किया, जबकि वार्ड तीन के आकाश, पूनम और राहुल भी मतदान को लेकर उत्साहित दिखे। युवाओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकार का बेहतरीन अनुभव बताया।