{"_id":"575017044f1c1b7628108b56","slug":"job-in-iit-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी मंडी में वेल्डर ट्रेड होल्डर युवाओं को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी मंडी में वेल्डर ट्रेड होल्डर युवाओं को मिलेगा रोजगार
मंडी
Updated Thu, 02 Jun 2016 04:52 PM IST
विज्ञापन
इंटरव्यू
- फोटो : getty
मंडी। आईटीआई मंडी में बेरोजगार युवाओं को नौकरी का सुनहरा मौका है। यहां छह जून को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जीएमपी कंपनी 40 वेल्डर ट्रेड होल्डर युवाओं को रोजगार प्रदान करेगी। वहीं, जुलाई सत्र में पास आउट हो रहे वेल्डर ट्रेड होल्डर युवा भी इसमें भाग ले सकते हैं। जिले में निजी और सरकारी आईटीआई में वेल्डर ट्रेड होल्डर और जुलाई सेशन में पास आउट होने वाले युवा भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
आईटीआई मंडी के प्लेसमेंट अधिकारी दिनेश ने कहा कि कंपनी कैंपस इंटरव्यू में चयनित युवाओं को 10,794 रुपये मासिक वेतन देगी। बेसिक पे 5700 रुपये, एचआरए 1500 रुपये, कैंटीन भत्ता एक हजार रुपये, पीएफ बेसिक पे का 12 फीसदी, ईएसआई 390 रुपये और मासिक बोनस 1400 रुपये शामिल है। पूरा माह बिना अनुपस्थिति के काम करने वाले कर्मचारी को 800 रुपये अतिरिक्त वेतन दिए जाने का भी प्रावधान है। कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने वाले युवाओं को अपने योग्यता प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। कंपनी कुल 40 युवाओं को रोजगार प्रदान करेगी।
विज्ञापन