फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jhiri and Manali CNG stations get formal permission to operate

Mandi News: झिड़ी और मनाली सीएनजी स्टेशन को संचालन के लिए मिली औपचारिक अनुमति

Wed, 17 Apr 2024 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Jhiri and Manali CNG stations get formal permission to operate
झीड़ी ​स्थित सीएनजी स्टेशन का निरीक्षण करते हुए मुख्य नियंत्रक डॉक्टर संजय कुमार सिंह। संवाद
उप मुख्य नियंत्रक ने दोनों सीएनजी स्टेशनों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मंडी जिले के झिड़ी और कुल्लू जिले के मनाली में जिले के पहले सीएनजी स्टेशन को औपचारिक रूप से शुरू करने के लिए विस्फोटक उपमंडल कार्यालय चंडीगढ़ के प्रमुख उप मुख्य नियंत्रक डॉक्टर संजय कुमार सिंह ने कार्यस्थल का भौतिक निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन के संचालन के लिए औपचारिक अनुमति प्रदान की।
उन्होंने स्टेशन के सुचारु संचालन के साथ सुरक्षा और परिचालन मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और पर्यावरण अनुकूल स्वच्छ ईंधन के सुरक्षित प्रयोग पर बल दिया। बताया कि सीएनजी की शुरूआत स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों की ओर बढ़ने की राष्ट्रीय अनिवार्यता के अनुरूप वायु गुणवत्ता और सार्वजनिक स्वास्थ्य में उल्लेखनीय वृद्धि करने में सहायक सिद्ध होगी। यह उपलब्धि हिमाचल के सतत विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। पहले सीएनजी स्टेशन के उद्घाटन से जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता को कम करने, स्वच्छ और अधिक टिकाऊ भविष्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य को पूरा करेगी। इस मौके पर इंडियन ऑयल शिमला मंडल कार्यालय से आजाद वर्मा, अमित टंडन और सीएनजी कंपनी गैसोनेट की ओर से अलख तिवारी, चमन कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बता दें कि चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर झीड़ी में मंडी जिला का पहला सीएनजी स्टेशन खुला है। दिल्ली और चंडीगढ़ से आने वाले वाहनों को यहां सीएनजी की सुविधा मिल पा रही है। जबकि मनाली में भी सीएनजी सुविधा उपलब्ध है। वहीं, सीएनजी का संचालन कर रही कंपनी गैसोनेट के सहायक प्रबंधक अलख तिवारी ने बताया कि मुख्य नियंत्रक ने विस्तार से जानकारी हासिल की और पर्यावरण अनुकूल ईंधन को अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed