{"_id":"692887ef72067abd3a010d86","slug":"jewellery-stolen-from-a-bus-passengers-suitcase-mandi-news-c-90-1-mnd1021-177534-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बस सवार युवती के सूटकेस से आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बस सवार युवती के सूटकेस से आभूषण चोरी
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस थाना सुंदरनगर के तहत मंगलवार को एक युवती के बस में सफर के दौरान सूटकेस से सोने और चांदी के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। युवती ने बस सवार पांच अज्ञात प्रवासी युवकों पर चोरी का शक जताया है।
शिकायतकर्ता प्रीती ठाकुर (26) निवासी चुरड़, तहसील सुंदरनगर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को वह सुंदरनगर से चंडीगढ़ जाने के लिए पंजाब रोडवेज की बस में सवार हुई थी। उसका कपड़ों का सूटकेस बस में रखा हुआ था, जिसमें सोने और चांदी के आभूषण भी थे। इनमें एक सोने का हार, दो जोड़ी कान के कांटे, पांच सोने की अंगूठियां, एक नथनी, दो जोड़ी चांदी की पायल व एक चांदी की अंगूठी शामिल थी।
युवती ने आरोप लगाया कि बस में उसके साथ पांच अज्ञात प्रवासी युवक भी बैठे थे, जो उसके सूटकेस के पास ही बैठे रहे। वे सभी हड़बड़ी में सुंदरनगर से बस में चढ़े और टिकट अलसू का लिया, लेकिन लगभग 15 मिनट बाद ही रोपड़ी के पास बस से उतर गए। इसी दौरान उन्होंने उसके सूटकेस के साथ छेड़छाड़ भी की। जब उन्हें टोका गया तो वे तुरंत वहां से दूसरी निजी बस में चढ़कर चले गए। युवती ने इन्हीं पांच युवकों पर गहने चोरी करने का शक जताया है।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि पुलिस क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
000