फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jeep lost control after encountering cattle, rammed into shop

Mandi News: मवेशी सामने आने से बेकाबू हुई जीप, दुकान में जा घुसी

Wed, 09 Sep 2026 12:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Jeep lost control after encountering cattle, rammed into shop
मंडी पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर शहर के साईं बाजार के समीप दुकान में अनियंत्रित होकर घुसी जीप।
साईं बाजार के तीखे मोड़ पर हादसा, दुकान के साथ कमरे में मौजूद चार लोग बाल-बाल बचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर के साईं बाजार में मंगलवार सुबह एक मवेशी के अचानक सड़क पर आ जाने से जीप अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी। हादसे में दुकान को हजारों रुपये का नुकसान हुआ। हालांकि, चालक समेत दुकान से सटे कमरे में मौजूद परिवार के चार लोग बाल-बाल बच गए।
हादसा मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे पुलिस थाना चौक के समीप हुआ। जीप जोगिंद्रनगर से बैजनाथ की ओर जा रही थी। साईं बाजार के तीखे मोड़ को पार करते समय अचानक एक मवेशी सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक जीप पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे स्थित दुकान में जा घुसा।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान के ऊपर और उससे सटे कमरे में मौजूद परिवार के लोग सहम गए। हादसे में जीप पर कंकरीट के पिलर भी गिर गए, जिससे वाहन को भी नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई और चालक भी सुरक्षित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed