{"_id":"575d60924f1c1b383e11b75f","slug":"jeep-fell-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढू में सब्जी लेकर जा रही जीप खाई में गिरी, दो घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढू में सब्जी लेकर जा रही जीप खाई में गिरी, दो घायल
मंडी
Updated Sun, 12 Jun 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
खाई में गिरी जीप।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहर (मंडी)। चैलचौक बाढू सड़क पर शनिवार देर रात एक जीप के गहरी खाई में गिर जाने से चालक समेत एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। दोनों घायलों को ग्रामीणों ने सड़क तक पहुंचाया, जहां से इन्हें सिविल अस्पताल गोहर उपचार के लिए भर्ती किया गया। घायलों की पहचान गीताराम निवासी लंगोट और उदय सिंह निवासी खुमला के रूप में हुई है।
विज्ञापन
एसएचओ गोहर चांद किशोर ने हादसे की पुष्टि की है। शनिवार रात को जीप नंबर एचपी 31-सी 0931 पर सब्जी लेकर गीताराम और उदय सिंह चैलचौक की तरफ जा रहे थे। इस दौरान जीप बाढू के समीप खाई में गिर गई। रात को हादसे का पता चलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को सड़क तक पहुंचाकर इन्हें सिविल अस्पताल गोहर पहुंचाया। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है।
विज्ञापन