{"_id":"6ae77504534214bc80062314","slug":"jcb-machine-ruptures-drinking-water-pipeline-city-residents-left-struggling-for-water-mandi-news-c-90-1-ssml1045-220072-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जेसीबी मशीन ने तोड़ी पेयजल लाइन, शहर में पानी को तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जेसीबी मशीन ने तोड़ी पेयजल लाइन, शहर में पानी को तरसे लोग
Mon, 02 Nov 2026 10:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 02 Nov 2026 10:50 AM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर के पठानकोट चौक पर टूटी पेयजल लाइन की मरम्मत करते कर्मी। संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी-पठानकोट हाईवे पर पठानकोट चौक में कलवर्ट बहाली के दौरान जेसीबी मशीन की चपेट में आने से जल शक्ति विभाग की पेयजल लाइन टूट गई। इससे जोगिंद्रनगर शहर के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई।
रविवार को लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 11 बजे हाईवे की खोदाई के दौरान यह घटना हुई। जेसीबी से खुदाई करते समय विभाग की मुख्य पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।
लाइन टूटने से पानी सड़क पर बहने लगा और हजारों लीटर पेयजल बर्बाद हो गया। इसके चलते बस स्टैंड और सरकाघाट सड़क से सटे क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन
शनिवार देर रात से रविवार दोपहर तक घरों में पानी नहीं पहुंचने से लोगों के घरेलू कामकाज प्रभावित हुए। स्थानीय उपभोक्ता साहिल और जोगिंद्र ने बताया कि अवकाश के दिन पानी की आपूर्ति बंद रहने से काफी परेशानी झेलनी पड़ी। रविवार दोपहर तक पानी नहीं आने से रोजमर्रा के काम निपटाना मुश्किल हो गया।
जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता आराध्य ने बताया कि विभाग ने पेयजल लाइन की मरम्मत कर रविवार दोपहर करीब एक बजे आपूर्ति सुचारु कर दी है।