{"_id":"69235f733dc8dc33f40e829c","slug":"jaundice-patient-recovers-discharged-from-hospital-mandi-news-c-90-1-ssml1025-177162-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पीलिया मरीज स्वस्थ, अस्पताल से दी छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पीलिया मरीज स्वस्थ, अस्पताल से दी छुट्टी
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट में पिछले एक सप्ताह से पीलिया के मामले सामने आने पर लोग सहमे हुए हैं। एक साथ 20 मामले सामने आने पर कुछ रोगियों को उपचार लेकर घरों में रहने की सलाह दी थी। आठ गंभीर मरीजों को नागरिक अस्पताल सरकाघाट में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।
रविवार को एक मरीज के स्वस्थ होने पर उसे घर भेज दिया गया। अभी अस्पताल में सात मरीजों का उपचार चल रहा है। रविवार दिनभर कोई नया मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं हुआ है।
पीलिया के प्रकोप को लेकर रविवार को अस्पताल के सफाई कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर, वार्डों, शौचालयों, पेयजल भंडारण टैंकों, फिल्टर, आरओ व रसोई घर की साफ सफाई की। अस्पताल के एसएमओ डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि रविवार को पीलिया से ग्रसित नया मामला दर्ज नहीं हुआ है। एक मरीज को स्वस्थ होने पर घर भेज दिया है। अभी मात्र सात मरीज ही उपचाराधीन हैं। संवाद