फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jal Shakti Department Work Inspector Association discusses demands.

Mandi News: जल शक्ति विभाग वर्क इंस्पेक्टर एसोसिएशन ने मांगों पर की चर्चा

Mon, 06 Jul 2026 12:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Jal Shakti Department Work Inspector Association discusses demands.
तीन वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर चुके कार्य निरीक्षकों को बिना देरी नियमित किया जाए
विज्ञापन

सुंदरनगर में बैठक कर मांगों के पूरा न होने पर आंदोलन की रूपरेखा बनाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। राज्य जल शक्ति विभाग वर्क इंस्पेक्टर एसोसिएशन की बैठक शनिवार को जल शक्ति विभाग निर्माण विश्रामगृह, सुंदरनगर में प्रदेशाध्यक्ष राजू वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया और विभाग से जुड़े विभिन्न मुद्दों और कर्मचारियों की लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष राजू वर्मा ने कहा कि तीन वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर चुके कार्य निरीक्षकों को बिना देरी नियमित किया जाए। साथ ही सेवानिवृत्ति के निकट पहुंच चुके कर्मचारियों के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए, ताकि उन्हें समय पर सभी सेवा लाभ प्राप्त हो सकें। बैठक में यह भी मुद्दा उठाया गया कि वर्ष 2019 से 2022 के बीच कार्य निरीक्षकों की भर्ती न होने के कारण फिटर और पंप ऑपरेटर से कार्य निरीक्षक का कार्य लिया जा रहा है। इसके चलते एक ही श्रेणी के कर्मचारियों को अलग-अलग वेतन मिल रहा है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है। एसोसिएशन ने सभी पात्र कर्मचारियों को समान वेतनमान देने की मांग की। इसके अलावा तीन वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर चुके कार्य निरीक्षकों को 2 प्रतिशत कोटा और छह वर्ष की सेवा पूरी करने वालों को 5 प्रतिशत कोटा प्रदान करने की मांग रखी गई। इसी प्रकार मैट्रिक पास कार्य निरीक्षकों को 15 वर्ष की नियमित सेवा तथा नॉन-मैट्रिक कर्मचारियों को 10 वर्ष की नियमित सेवा के बाद 8 प्रतिशत कोटा देने की भी मांग की गई। बैठक में यह भी बताया गया कि उच्च न्यायालय के निर्णय के बावजूद कई कार्य निरीक्षकों को एसीपी का लाभ नहीं मिल रहा है, जिसे तुरंत लागू किए जाने की आवश्यकता है। अंत में निर्णय लिया गया कि यदि सरकार और विभाग ने कर्मचारियों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो एसोसिएशन आगामी समय में आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed