{"_id":"69c8f51c00d46951250549f6","slug":"jairam-thakur-says-virbhadra-used-to-say-sukhu-is-incapable-of-anything-other-than-conspiracies-and-intrigues-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: जयराम ठाकुर बोले- वीरभद्र कहते थे सुक्खू षडयंत्र और साजिश के सिवाय और कुछ नहीं कर सकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: जयराम ठाकुर बोले- वीरभद्र कहते थे सुक्खू षडयंत्र और साजिश के सिवाय और कुछ नहीं कर सकता
Sun, 29 Mar 2026 03:18 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 29 Mar 2026 03:18 PM IST
सार
पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सीएम सुक्खू झूठ बोलने, षडयंत्र और साजिश रचने में माहिर हैं। यह बात खुद 6 बार के सीएम रहे स्व. वीरभद्र सिंह भी कहा करते थे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू पर तीखा जुबानी हमला बोला है। मंडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि सीएम सुक्खू झूठ बोलने, षडयंत्र और साजिश रचने में माहिर हैं। यह बात खुद 6 बार के सीएम रहे स्व. वीरभद्र सिंह भी कहा करते थे। आज कांग्रेसी भी सीएम से दुखी हैं और स्पष्ट कहते हैं कि उनकी वजह से कांग्रेस की सरकार नहीं बनी बल्कि इसमें किसी और का ही योगदान रहा है।
विज्ञापन
'सत्ता परिवर्तन होते ही बहुत से लोग बेनकाब होंगे'
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। जब सत्ता परिवर्तन होगा तो भ्रष्टाचार की सारी परतें खुलेंगी और बहुत से लोग बेनकाब होंगे जिनमें कई बड़े नाम भी शामिल होंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में हिम केयर योजना के तहत किसी भी पुरूष की बच्चेदानी का कोई ऑपरेशन नहीं हुआ है। सीएम इस बारे में सिर्फ झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने की भ्रमित जानकारियां सदन में दे रहे हैं।
विज्ञापन
'हिमकेयर योजना को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं सीएम'
जयराम ठाकुर ने कहा कि जिन भी लोगों के ऑपरेशन और उपचार हुए हैं उनकी सारी जानकारी सरकार के पास है। सरकार चाहे तो उनके घर पर जाकर इसकी जांच पड़ताल कर सकती है। पूर्व में सरकार ने हिमकेयर के तहत उपचार के लिए पैकेज बनाए थे जिसमें विभिन्न बीमारियों को कवर किया गया था। उस पैकेज का हवाला देकर सीएम सिर्फ पूर्व सरकार की योजना को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। भरमौर के विधायक और न्यूरो स्पेशलिस्ट डॉ. जनक राज इस बारे में पूरी बात सदन में रख चुके हैं।
विज्ञापन