फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jairam Thakur said People rejected false guarantees of Congress expressed faith in guarantee of Modi

Jairam Thakur: 'जनता ने नकार दी कांग्रेस की झूठी गारंटियां, नरेंद्र मोदी की गारंटी पर जताया भरोसा'

Wed, 05 Jun 2024 04:36 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 05 Jun 2024 04:36 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि लोगों ने नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति ने बता दिया कि सिर्फ चुनावी लाभ के लिए ऐसे प्रलोभन किसी काम नहीं आने वाले हैं। 

 

विज्ञापन
Jairam Thakur said People rejected false guarantees of Congress expressed faith in guarantee of Modi
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर समर्थकों के साथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की जनता ने वोट के माध्यम से कांग्रेस सरकार की झूठी गारंटियों की हवा निकाल दी है, जबकि नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है। 68 में से 63 विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं ने कांग्रेस को हराकर बता दिया है कि वे कांग्रेस पार्टी की झूठी गारंटियों में नहीं फंसने वाली है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली इस सरकार ने चुनावों से पूर्व और चुनाव के दौरान झूठ बोलकर मात्र वोट हासिल करने की मंशा से माताओं और बहनों को हर माह 1500 देने के नाम पर भ्रमित करने का प्रयास किया, लेकिन प्रदेश की बुद्धिजीवी महिला मतदाताओं ने उसे नकार दिया।

विज्ञापन


मातृ शक्ति ने बता दिया कि सिर्फ चुनावी लाभ के लिए ऐसे प्रलोभन किसी काम नहीं आने वाले हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज के थुनाग में कहा कि ये जीत सामान्य नहीं है। जनता ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया है। जनता ने दस वर्ष केंद्र में मोदी सरकार द्वारा किए गए कामों को देखते हुए और 16 महीने पहले सत्ता में आई इस सरकार द्वारा हजारों संस्थानों को बंद करने के विरोध में भी मतदान किया है। ये ऐसी पहली सरकार है जिसने सत्ता संभालने के एक वर्ष के अंदर ही जनता का विश्वास खो दिया है। अब लोकसभा चुनाव में मिली शर्मनाक हार के बाद कांग्रेस के नेता तरह तरह की बातें कर रहे हैं, जबकि सच्चाई ये है कि मुख्यमंत्री सिर्फ अपनी सरकार बचाने तक सीमित रहे। वे अपने घर में भी कांग्रेस प्रत्याशी को लीड नहीं दिला पाए, जबकि दावे सभी सीटें जीतने के कर रहे थे।
विज्ञापन


जयराम ठाकुर ने सराज के स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए कहा कि तीन वर्षों से अपना सांसद न होने के कारण केंद्र से मिलने वाली सहायता से आप वंचित रहे, लेकिन अब आपने अपनी सांसद जिताकर दिल्ली भेजी है। निश्चित रूप से अब ये कमी भी दूर होगी। उन्होंने मातृ शक्ति का आभार जताते हुए कहा कि आपने कांग्रेस पार्टी के प्रलोभन को ठुकराकर मोदी की गारंटी पर विश्वास जताया है उसके लिए आप बधाई और प्रशंसा की पात्र हैं। कांग्रेस ने बीच चुनाव में महिलाओं को 1500-1500 पाने के लिए लाइनों में लगकर फार्म भरने को मजबूर किया, लेकिन सब जानते हैं कि इनकी मंशा ही ये देने की नहीं है। अगर सभी महिलाओं को देने ही थे तो वादे के मुताबिक पहली कैबिनेट बैठक के बाद देते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ये सिर्फ वोट हासिल करने के लिए ऐसे प्रलोभन देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed