{"_id":"6a1bef001e91d4e17b053921","slug":"jairam-thakur-said-mandi-people-delivered-a-resounding-reply-to-congress-by-once-again-granting-their-mandate-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- मंडी की जनता ने फिर से जनादेश देकर कांग्रेस को दे दिया है करारा जबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- मंडी की जनता ने फिर से जनादेश देकर कांग्रेस को दे दिया है करारा जबाव
Sun, 31 May 2026 01:50 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 31 May 2026 01:50 PM IST
सार
नगर निगम के चुनावों में बड़ी जीत के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी भाजपा की थी, है और रहेगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि मंडी भाजपा की थी, है और रहेगी। यह बात उन्होंने मंडी में भाजपा की नगर निगम के चुनावों में बड़ी जीत के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही। जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि मंडी ने एक बार फिर स्पष्ट और बड़ा संदेश दे दिया है कि यहां की जनता भाजपा के साथ मजबूती और चट्टान की तरह खड़ी हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मंडी का भाजपा के साथ वर्षों पुराना रिश्ता है और यह जनादेश उसी भरोसे पर लगाई गई मोहर है। जयराम ने कहा कि जब भी वे कहते हैं कि मंडी भाजपा की है तो कुछ लोगों को इससे आपत्ति होने लग जाती है। जो जनादेश आया है वह ऐसे लोगों के लिए स्पष्ट संदेश है। भाजपा ने जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम किया है और आगे भी करती रहेगी।
विज्ञापन
जयराम ठाकुर ने कहा कि नगर निकाय चुनावों में भी भाजपा को पूरे प्रदेश में बड़ी जीत मिली है। वहीं, पंचायत चुनावों में भी पूरे प्रदेश में 70 प्रतिशत प्रतिनिधि भाजपा समर्थित जीत कर आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बार-बार झूठे दावे करती है क्योंकि यह चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं हुए हैं। अब जो चुनाव पार्टी सिंबल पर हुए हैं उसमें भी जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है। जयराम ठाकुर ने इस जनादेश के लिए मंडी सहित पूरे प्रदेश की जनता का आभार जताया है। जयराम ठाकुर ने जिला परिषद और बीडीसी चुनावों में भी भाजपा को भारी जनसमर्थन मिलने का दावा किया।
विज्ञापन