फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jairam inaugurated the BJP office in Mandi.

Mandi News: मंडी में जयराम ने किया भाजपा कार्यालय का शुभारंभ

Sat, 27 Sep 2025 05:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 05:06 PM IST
सार

मंडी में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे कार्यकर्ताओं और जनता के बीच मजबूत कड़ी बताया। यह कार्यालय संगठनात्मक गतिविधियों को सुदृढ़ करेगा।

विज्ञापन
Jairam inaugurated the BJP office in Mandi.

विस्तार

मंडी। भाजपा मंडी जिला कार्यालय का शुक्रवार सुबह पोस्ट ऑफिस के समीप विधिवत शुभारंभ नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यालय कार्यकर्ताओं और जनता के बीच मजबूत कड़ी का कार्य करते हैं। मंडी जिला कार्यालय भी पार्टी की गतिविधियों को मजबूती प्रदान करेगा।
विज्ञापन

बताया कि स्थायी कार्यालय के लिए जमीन तलाशी जा रही है और उसके बाद इसका निर्माण किया जाएगा। पार्टी की तरफ से देशभर में यह व्यवस्था की गई है कि हर जिला का अपना कार्यालय हो, जहां बैठकें और अन्य महत्वपूर्ण कार्य हो सकें। संगठनात्मक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए यह अस्थायी कार्यालय आज से कार्य करना शुरू करेगा। कहा कि यह कार्यालय मंडी जिला भाजपा की संगठनात्मक शक्ति और जनता से जुड़ाव का केंद्र बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य, प्रदेश प्रवक्ता अजय ठाकुर, मंडी संसदीय क्षेत्र के विस्तारक सुरेश शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed