फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jairam and Kangana became aggressive on Congress in the election battle of Mandi

Mandi News: मंडी के चुनावी रण में कांग्रेस पर आक्रामक हुए जयराम और कंगना

Sun, 21 Apr 2024 10:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 21 Apr 2024 10:45 AM IST
विज्ञापन
Jairam and Kangana became aggressive on Congress in the election battle of Mandi
गोहर (मंडी)। मंडी के चैलचौक नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत कांग्रेस को घेरने के लिए बेहद आक्रामक दिखे। एक अलग अंदाज में शनिवार को चैलचौक में हुई जनसभा में जयराम ठाकुर ने राज परिवार को आड़े हाथों लिया। जयराम ठाकुर ने जनसभा के दौरान सांसद प्रतिभा सिंह और कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य को खूब ललकारा।
विज्ञापन

वहीं भाजपा प्रत्याशी कंगना ने स्थानीय मुद्दों पर मंडी के एयरपोर्ट और शिवधाम पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जमकर खिंचाई की। भाजपा प्रदेश सचिव और मंडी संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी विनोद कुमार ने मंडी विश्वविद्यालय को बंद करने को लेकर जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन

जयराम ठाकुर ने यहां तक कह दिया कि शिमला के लोग अभी लाइव दिखाई दे रहे हैं पता नहीं मंडी कब पहुंचेंगे। वहीं कंगना ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि मंडी की बेटियों का रेट पूछने वाली कांग्रेस पार्टी का आगामी चार जून को बुरा हश्र होने वाला है। जयराम ठाकुर ने नाचन की जनसभा से राज परिवार को फिर संदेश देने की कोशिश की है कि मंडी उनकी है और उनकी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed