{"_id":"678cfcc433c46f6cf905d9d8","slug":"jabbalpur-tanehar-and-bharauri-won-the-matches-mandi-news-c-90-1-ssml1025-145732-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जब्बलपुर, तनेहड़ और भरौरी ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जब्बलपुर, तनेहड़ और भरौरी ने जीते मैच
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। कॉलेज मैदान धर्मपुर में चल रही सांसद क्रिकेट खेलकुंभ में रविवार को तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए। इसमें जब्बलपुर, तनेहड़ और भरौरी की टीमों ने जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता के आयोजक एवं भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष नेकराम ने बताया कि प्रतियोगिता का पहला मुकाबला जब्बलपुर और ओल्ड स्कूल चलौनु के बीच खेला गया। जब्बलपुर की टीम ने पहले खेलते हुए 73 रन बनाए। अब्बु ने 17 रन, अजय कटवाल ने 13, अजय कुमार ने 15 रन बनाए। सुरजीत ने 3 विकेट लिए।
जब्बलपुर की टीम ने 23 रनों से मुकाबला जीत लिया। दूसरा मुकाबला तनेहड़ और सरौन के बीच खेला गया। तनेहड़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 83 रन बनाए। इसमें तनु ने 30 रन, प्रिंस ने 20 रनों का योगदान दिया। हंसराज और अमित ने 3-3 विकेट लिए। तनेहड़ टीम ने मुकाबला 27 रन से जीता। प्रतियोगिता का अंतिम एवं तीसरा मुकाबला भराैरी और धनाशी टीमों के बीच खेला गया। भरौरी टीम ने धनाशी को 8 विकेट से पराजित कर दिया। संवाद