फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ITI Mandi winner in marathon

Mandi News: मैराथन में आईटीआई मंडी विजेता

Thu, 01 May 2025 04:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 04:35 PM IST
विज्ञापन
ITI Mandi winner in marathon
जोगिंद्रनगर में नशामुक्त हिमाचल अभियान के लिए 200 खिलाड़ी छात्राओं ने लगाई दौड़
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नशामुक्त हिमाचल अभियान के तहत जिलास्तरीय मैराथन प्रतियोगिता का आगाज जोगिंद्रनगर आईटीआई में किया गया। इसमें जिले की 12 आईटीआई की 200 से अधिक खिलाड़ी छात्राओं ने दौड़ लगाई। आईटीआई मंडी ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे और तीसरे स्थान पर भी आईटीआई मंडी की खिलाड़ी छात्राएं रहीं।
वीरवार सुबह सात बजे आयोजित हुई मैराथन प्रतियोगिता में कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर, पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के प्रभारी सकीनी कपूर, आईटीआई जोगिंद्रनगर की प्राचार्या इंजीनियर नवीन कुमारी के अलावा जिलेभर से आए खेल प्रशिक्षकों ने नशा मुक्त समाज का संकल्प लिया। मास्टर खेलों में पदक जीत चुके खिलाड़ी अमर सिंह खनोडिया, स्थानीय खिलाड़ियों और प्रतिष्ठित कारोबारियों ने भी आईटीआई परिसर से ढेलू पंचायत के डोहग बाजार तक दौड़ लगाई।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने कहा कि नशा युवा पीढ़ी के भविष्य को बर्बाद कर रहा है। देवभूमि हिमाचल प्रदेश को नशे से मुक्ति दिलाने के लिए ऐसे कार्यक्रम जागरूकता लाते हैं। प्राचार्य इंजीनियर नवीन कुमारी ने बताया कि जिलास्तरीय मैराथन प्रतियोगिता में खिलाड़ी छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर नशा मुक्त हिमाचल अभियान को रफ्तार दी। बताया कि मैराथन प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद राशि प्रदान कर कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed